धामी सरकार की पीएम मोदी ने की तारीफ, बोले– राज्य विकास और आस्था का केंद्र – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के 25वें स्थापना दिवस पर आयोजित रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार के कामकाज की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर देश के अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल पेश की है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “धामी सरकार ने राष्ट्रीय हित से जुड़े मुद्दों पर जिस साहस और प्रतिबद्धता के साथ काम किया है, वह सराहनीय है। धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगा नियंत्रण कानून जैसे कदम समाज में संतुलन और सुरक्षा लाने की दिशा में मजबूत पहल हैं।”
एफआरआई मैदान, देहरादून में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ₹8260.72 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन की सरकार” ने उत्तराखंड के विकास को नई रफ्तार दी है और राज्य अब आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
मोदी ने कहा, “उत्तराखंड आने वाले वर्षों में दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में अपनी पहचान बना सकता है।”उन्होंने राज्य के लोगों की मेहनत और संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि जब भी वे आध्यात्मिक यात्राओं पर उत्तराखंड आए, उन्होंने यहां के लोगों के समर्पण और सेवा भावना से प्रेरणा ली।
प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि उत्तराखंड आने वाले समय में विकास, आस्था और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम बनकर देश को नई दिशा देगा।

Post Views: 7

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

26 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

47 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

2 hours ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago