पहाड़ी अंदाज़ में दिखे पीएम मोदी, गढ़वाली-कुमाऊनी बोली से जीता दिल – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह पहाड़ी रंग में रंगे नजर आए। सिर पर पारंपरिक पहाड़ी टोपी और भाषण में गढ़वाली-कुमाऊनी शब्दों का इस्तेमाल कर उन्होंने उत्तराखंडवासियों का दिल जीत लिया।
 
एफआरआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी ने स्थानीय अंदाज़ में करते हुए की। उन्होंने कहा “देवभूमि उत्तराखंड का मेरा भै बंधु, दीदी, भुलियों, दाना सयानो, आप सबू तई म्यारू नमस्कार। पैलाग, सैंवा सौंली।”उनके ये शब्द सुनते ही पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा।
 
पीएम मोदी ने भाषण के दौरान फिर गढ़वाली में कहा ,“पैली पहाड़ू कू चढ़ाई, विकास की बाट कैल रोक दी छै। अब वखि बटि नई बाट खुलण लग ली। उनकी इस बात ने वहां मौजूद हजारों लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी।
 
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पारंपरिक पर्वों की भी सराहना की। उन्होंने हरेला, फुलदेई, नंदा देवी, जौलजीबी, देवीधुरा मेला और दयारा बुग्याल के बटर फेस्टिवल का जिक्र करते हुए कहा कि “ये त्योहार उत्तराखंड की आत्मा हैं, इन्हें विश्व स्तर पर पहचान दिलाना जरूरी है।”
 
उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि उत्तराखंड का हर गांव मिनी टूरिस्ट हब बने।मोदी ने लोगों से होमस्टे संस्कृति को बढ़ावा देने की अपील की और कहा कि स्थानीय भोजन, पहनावे और परंपराओं को पर्यटन से जोड़ना चाहिए।
साथ ही कहा कि “सोचिए, जब विदेशी मेहमान पहाड़ों में रहकर चुड़कानी, अरसा, भात और झंगोरे की खीर का स्वाद लेंगे, तो उन्हें कितनी खुशी होगी,” उन्होंने मुस्कराते हुए कहा।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक, साहसिक, शीतकालीन और फिल्म पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि “राज्य की सुंदरता और संस्कृति मिलकर उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।”

Post Views: 4

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार देहरादून। प्रदेश…

36 minutes ago

वी-गार्ड ने हरिद्वार में मॉड्यूलर स्विच और डिजाइनर इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट लॉन्च किए –

 हरिद्वार,: देश के प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स में से एक, वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड…

49 minutes ago

अलंकार ज्वैलर्स के दूसरे शोरूम का भव्य शुभारंभ, पहाड़ी ज्वैलरी बनी आकर्षण का केंद्र –

   देहरादून। ऋषिकेश में 14 वर्षों से अधिक समय से ग्राहकों का विश्वास जीतने के बाद…

55 minutes ago

अंशुल नेगी और मैत्री घिल्डियाल बने तुलाज़ यूनिवर्सिटी के मिस्टर एवं मिस फ्रेशर्स 2026 –

  देहरादून,  : तुलाज़ यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स पार्टी 2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नवप्रवेशित…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हिंदी हमारी संस्कृति और लोकचेतना की सशक्त पहचान- सीएम धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

4 hours ago