Categories: hindiUttarakhand

28 जनवरी को उत्तराखंड आएंगे PM मोदी, राष्ट्रीय खेलों का करेंगे उद्घाटन – Uttarakhand

PM Modi will visit Uttarakhand on January 28, will inaugurate the National Gamesइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के लिए देहरादून आ रहे हैं। वे राष्ट्रीय खेलों के साथ उत्तराखंड के ड्रीम प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए पूरे पांच घंटे देंगे। इसके लिए शासन-प्रशासन स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के तहत आशारोड़ी से गणेशपुर तक 21 किमी हिस्से का लोकार्पण भी कर सकते हैं। एनएचएआई की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं।इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से उच्च स्तरीय बैठक में केदारनाथ-बदरीनाथ की पुनर्निर्माण परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी प्रधानमंत्री के सामने रखी जाएगी। इसके अलावा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन प्रोजेक्ट की रिपोर्ट भी उच्चस्तरीय बैठक में रखी जा सकती है। राज्य सरकार की ओर से हरिद्वार और शारदा कॉरिडोर की योजना भी प्रधानमंत्री के सम्मुख रखी जाएगी। इसे लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के ठीक बाद होने वाली उच्चस्तरीय बैठक राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में ही होगी या किसी दूसरी जगह, इसको लेकर विचार किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां संबंधित जगह का जायजा ले रही हैं। प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारी को लेकर पूरी सर्तकता रखी जा रही है।खेल स्वयंसेवकों के लिए 30 हजार पंजीकरणराष्ट्रीय खेलों के लिए सामान्य स्वयंसेवकों की भर्ती की प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है। 30 हजार से ज्यादा लोगों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है। सभी को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही है। ऑनलाइन परीक्षा भी ली गई है। इसके परिणाम के आधार पर ही स्वयंसेवक भर्ती किए जाएंगे। राष्ट्रीय खेल सचिवालय के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत आर्या ने बताया कि स्वयंसेवकों की विभिन्न स्थानों पर तैनाती की जाएगी।ये रहेगी जिम्मेदारीखेल पृष्ठभूमि वाले इन स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का अनुभव मिलता है। सामान्य स्वयंसेवकों को जहां पार्किंग, मेहमानों को लाने ले जाने संबंधी अन्य सामान्य व्यवस्थाओं में उपयोग किया जाएगा। वहीं विशिष्ट स्वयंसेवकों को खेल से सीधे जुड़ी व्यवस्थाओं में जिम्मेदारी दी जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

3 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

8 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

8 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

10 hours ago