देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर माह में केदारनाथ धाम के प्रस्तावित दौरे पर आएंगे। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बाबा केदार के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही वे केदारनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी ले सकते हैं।प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संबंधित विभागों को व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यात्रा प्रबंधन, यातायात, हेली सेवाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ धाम से विशेष आध्यात्मिक जुड़ाव रहा है। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका सातवां केदारनाथ दौरा होगा। प्रस्तावित यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
देहरादून। सरकारी चिकित्सालयों की लैबों को फिर ठेके पर देने की तैयारी का मेडिकल लैब…
मंत्री गणेश जोशी ने कहा, युवा देश और प्रदेश की शक्ति हैं देहरादून। कैबिनेट मंत्री…
143 पाउच और पव्वे बरामद देहरादून। राजधानी देहरादून में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश…
यूपीसीएल और उरेडा ने जताई आपत्ति देहरादून। उत्तराखंड में सोलर बिजली की दरें बढ़ाने की…
देहरादून – देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सड़क…
देहरादून – देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक सात दिवसीय ‘सरस…