देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में उत्तराखंड का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं और देहरादून में जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। उच्चस्तरीय संकेतों के बाद राज्य सरकार की मशीनरी ने तैयारियों में तेजी ला दी है।
सीएम धामी को पीएम मोदी की बधाई
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने धामी के ऊर्जावान नेतृत्व की सराहना करते हुए प्रदेश में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में हुई तेज प्रगति को उल्लेख किया।
सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को मिली सराहना
पीएम मोदी ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि सदियों से आस्था, साहस और समृद्ध परंपराओं की भूमि रही है। प्रदेश की भाषाई और लोक परंपराओं ने इसे विशिष्ट पहचान दी है। उन्होंने चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना की सराहना की, जिससे चारधाम यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी है।
सीमांत क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और पर्यटन
प्रधानमंत्री ने सीमांत क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने और शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन बढ़ेगा, पलायन रोकेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
स्थानीय विकास और सतत प्रगति
पीएम मोदी ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार सृजन, स्टार्टअप और डिजिटल व हरित विकास जैसी पहल की सराहना की। उन्होंने राज्य की आपदा प्रबंधन और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को भी अहम बताया। पीएम मोदी ने आशा जताई कि अमृत काल में उत्तराखंड विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।
Post Views: 1
Post navigation
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has directed the State administration…
देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु…
इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: BJP today expressed satisfaction over the passage of…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: The Special Investigation Team (SIT) of Dehradun Police…