रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में PM ने करी उत्तराखंड की जमकर तारीफ – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश में बढ़ते विंटर टूरिज्म पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास सर्दियों के पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने की पूरी क्षमता है। उन्होंने विशेष तौर पर उत्तराखंड का नाम लेते हुए कहा कि यहां की खूबसूरती और रोमांच दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।
 
औली, मुनस्यारी से चोपटा तक…पहली पसंद बन रहा उत्तराखंड
पीएम मोदी ने कहा कि सर्दियों में भारत के पहाड़ी राज्य पर्यटन का बड़ा केंद्र बन सकते हैं। खासतौर पर उत्तराखंड के औली, मुनस्यारी, चोपटा और डेयारा जैसी जगहों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोकेशन अब एडवेंचर लवर्स की टॉप चॉइस बन चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि दुनिया के कई देशों में विंटर फेस्टिवल्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार दे रहे हैं। भारत के पास भी पहाड़, संस्कृति और रोमांच , ये तीनों खूबियां एक साथ मौजूद हैं।
 
“वेड इन इंडिया” — पहाड़ों में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सर्दियों में होने वाली शादियों का चलन तेजी से बढ़ रहा है।उन्होंने कहा की पहाड़ी धूप, कोहरा और प्राकृतिक नजारे मिलकर पहाड़ियों को डेस्टिनेशन वेडिंग का नया हॉटस्पॉट बना रहे हैं।गंगा तट और हिमालयी क्षेत्रों में विवाह करने वाले कपल्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।
पर्यटन बढ़ेगा तो रोजगार भी बढ़ेगा
कार्यक्रम के अंत में पीएम मोदी ने देशवासियों से हिमालय की वादियों में सर्दियां बिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति से जुड़े इस पर्यटन से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा,अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, भारतीय संस्कृति और विरासत को पहचान मिलेगी।
 
प्रधानमंत्री मोदी के इस संदेश के बाद उत्तराखंड समेत सभी पहाड़ी राज्यों में विंटर टूरिज्म को लेकर उम्मीदें और उत्साह बढ़ गया है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी

श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर गंगा आरती, 51 आशीर्वाद…

5 hours ago

मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले 9 दिनों से स्टाइपेंड बढ़ाने की…

5 hours ago

भाजपा नेता अर्चित डावर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी जन्मदिन की बधाई –

  देहरादून, : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अर्चित डावर ने आज मुख्यमंत्री आवास…

6 hours ago

17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”

विकसित भारत–2047 की थीम पर जनसहभागिता से आयोजित होंगे सेवा, सुशासन, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जागरूकता…

6 hours ago

उत्तराखंड प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का बिगुल बजा, 7 टीमों के स्क्वाड फाइनल, आइकन प्लेयर्स का ऐलान – myuttarakhandnews.com

देहरादून, 16 सितंबर 2026: उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) 2026 के तीसरे संस्करण की टीमें प्लेयर्स…

6 hours ago

ड्राफ्ट पूरा, अब मैदान की बारी; 21 सितंबर से सजेगा यूपीएल-2026 का क्रिकेटी संग्राम –

देहरादून,। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के तीसरे संस्करण को लेकर रोमांच बढ़ गया है। प्लेयर्स…

6 hours ago