उत्तराखंड
by cradminApril 13, 2026April 13, 2026
Share0
सीएम धामी और मंत्री रेखा आर्या ने जसवंत ग्राउंड में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
देहरादून,
देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इसे लेकर शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुचारु रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है और उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
मंत्री ने बताया कि एक्सप्रेसवे के शुरू होने से यात्रा समय में कमी आएगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और व्यापार व रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही राज्य की राजधानी से देश की राजधानी तक कनेक्टिविटी और अधिक सुदृढ़ होगी।
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं और किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
Share0
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…