पीएनबी ने अपनी व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाओं में नए फीचर्स जोड़े – my uttarakhand news

उत्तराखंडव्यापार

Share0

Advertisement

देहरादून-: पंजाब नैशनल बैंक, सार्वजनिक क्षेत्र में देश के प्रमुख बैंक, ने अपने व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाओं में दो नए फीचर्स पेश करते हुए अपनी सेवाओं को और उन्नत किया है, जिसके द्वारा ग्राहक सीधे व्हाट्सएप के जरिए अपने खाते का विवरण और ब्याज प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ये नए फीचर्स पीएनबी के व्हाट्सएप बैंकिंग के जरिए उपलब्ध गैर-वित्तीय सेवाओं के बढ़ते चलन को मजबूत करता है, जिसमें बकाया राशि पूछताछ, मिनी स्टेटमेंट, चेक बुक अनुरोध, आपातकालीन सेवाओं के अलावा और भी बहुत कुछ शामिल है। यह पहल अपने ग्राहकों को सुरक्षित, सुलभ और सुविधाजनक डिजिटल बैंकिंग समाधान प्रदान करने के लिए PNB की निरंतर प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
दो अतिरिक्त फीचर्स में शामिल हैं :खाता विवरण डाउनलोड: इसमें ग्राहक अपने खाते के पिछले सप्ताह, पिछले महीने या एक नियत तिथि सीमा (90 दिनों तक) के लिए अपना खाता विवरण डाउनलोड करना चुन सकते हैं। खाता विवरण व्हाट्सएप पर पासवर्ड से सुरक्षित पीडीएफ के रूप में दिया जाएगा।
* ब्याज प्रमाणपत्र डाउनलोड: ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार वित्तीय वर्ष के लिए आवास ऋण, शिक्षा ऋण या जमा खातों के लिए अपना ब्याज प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चुन सकते हैं। ब्याज प्रमाण पत्र व्हाट्सएप पर पासवर्ड से सुरक्षित पीडीएफ के रूप में दिया जाएगा।
इन नयी सेवाओं अथवा किसी भी अन्य पीएनबी व्हाट्सअप बैंकिंग सेवाओं के लिए ग्राहक +91-9264092640 पर हाय या हैलो लिखकर और खाता संबंधित सेवाओं का चयन कर वार्तालाप की शुरूआत कर सकते हैं।
पीएनबी व्हाट्सअप बैंकिंग सेवाओं संबंधी और अधिक जानकारी हेतु कृपया https://www.pnbindia.in परविजिट करें

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

14 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

35 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

56 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago