पीएनबी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित किया – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

देहरादून-: पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अगर्णी बैंक, ने गुरूवार को नई दिल्ली में अपने मुख्यालय और देश भर में जोनल कार्यालयों में उत्साह के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। उत्सव के अंग के रूप में, कर्मचारियों ने एक स्वास्थ्य प्रतिज्ञा ली, जिसमें प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम कर अपनी बेहतरी को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर बोलते हुए, पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री बिभु प्रसाद महापात्र ने कहा, “स्वास्थ्य केवल शारीरिक फिटनेस से कहीं अधिक है; यह मानसिक बेहतरी के बारे में भी है। जीवन कितना ही व्यस्त हो जाए, अपने लिए और अपने जुनून के लिए समय निकालना महत्वपूर्ण है। जब हम बहाने बनाना बंद करते हैं, तो हम अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करते हैं। चाहे हम जीतें या हारें, असली जीत भागीदारी करने और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में निहित है।”
इस अवसर को मनाने के लिए, पीएनबी ने टेबल टेनिस, बैडमिंटन और प्लैंक प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं भी आयोजित किया व कर्मचारियों को शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने और टीम भावना और साहचर्य की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। इन गतिविधियों ने संतुलित और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने में नियमित व्यायाम के महत्व को रेखांकित किया।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीएनबी की यह पहल बैंक द्वारा कर्मचारी कल्याण के प्रति समर्पण को रेखांकित करती है, यह मानते हुए कि एक स्वस्थ और सक्रिय वर्कफोर्स समग्र उत्पादकता और कल्याण के लिए आवश्यक है। इन प्रयासों के जरिए, पीएनबी संस्थान के भीतर स्वास्थ्य, टीम भावना और शारीरिक फिटनेस की संस्कृति को पोषित करता रहता है।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…

28 seconds ago

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…

1 hour ago

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की…

1 hour ago

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश…

2 hours ago

केदारनाथ की नियमित हेली सेवाएं सुचारु, चार्टर उड़ानों पर लगा विराम; दो पायलट अनिवार्य करने के नियम का विरोध – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए केदारघाटी से संचालित होने वाली नियमित हेली सेवाएं…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद…

2 hours ago