बैंक सतत परिवहन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए डिजिटल और व्यक्तिगत इलेक्ट्रिक वाहन ऋण की पेशकश कर रहा है
देहरादून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, देश के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने गैर-इलेक्ट्रिक वाहन ऋणों की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहनों पर 0.05% कम ब्याज दर की पेशकश कर पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया है।
पीएनबी के ग्रीन फाइनेंसिंग पर विशेष ध्यान देने से उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त हुए हैं, बैंक ने पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान 5,178 इलेक्ट्रिक वाहन ऋण स्वीकृत किए हैं, जिससे वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में पर्याप्त वृद्धि दर्ज़ हुई है। यह वृद्धि स्वच्छ परिवहन समाधान की ओर भारत में परिवर्तन का समर्थन करने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
बैंक के प्रमुख सतत उत्पादों में शामिल हैं: –
इलेक्ट्रिक वाहन ऋण: इलेक्ट्रिक वाहनों के वित्तपोषण के लिए, ब्याज दर की शुरुआत 8.30% से होती है। इसे “पीएनबी वन” ऐप के माध्यम से डिजी वाहन ऋण द्वारा सुगमता से प्राप्त किया जा सकता है।
सोलर रूफटॉप वित्तपोषण: पीएनबी की सोलर रूफटॉप योजना शून्य प्रसंस्करण/दस्तावेजीकरण प्रभार के साथ, 6.50% की शुरुआती आकर्षक ब्याज दरों और 120 माह की चुकौती अवधि वाली 10 किलोवाट तक के सोलर पावर सिस्टम के लिए का वित्तपोषण प्रदान करती है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री फिरोज हसनैन, मुख्य महाप्रबंधक, एमएसएमई और रिटेल, पीएनबी ने संबोधित करते हुए कहा कि, “इलेक्ट्रिक वाहन की ऋण स्वीकृतियों में तीव्र वृद्धि के साथ, हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सतत भविष्य का वित्तपोषण कर रहे हैं। हमारा व्यापक हरित उत्पाद पोर्टफोलियो हमारे इस विश्वास का उदाहरण है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए बैंकिंग एक सशक्त बल बन सकता है।”
जानकारी के लिए www.pnbindia.in पर जाएं या अपनी निकटतम पीएनबी शाखा से संपर्क करें।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…