देहरादून-सार्वजिनक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने व्यापक मासिक रिटेल आउटरीच कार्यक्रम की घोषणा की है—यह मई के महीने में 15.05.2025 को आयोजित की जाने वाली एक राष्ट्रव्यापी रणनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य विभिन्न रिटेल ऋण क्षेत्रों के अनुरूप वित्तीय समाधान पेश करने के लिए पूरे भारत के ग्राहकों तक पहुंचना है।
पीएनबी रिटेल आउटरीच कार्यक्रम एक ही मंच के अंतर्गत व्यापक ऋण समाधानों को एक विस्तृत शृंखला प्रदान करता हैं, जो प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों और न्यूनतम निष्पादन अवधि एवं दस्तावेजीकरण आवश्यकताओं के साथ महत्वपूर्ण वित्तीय उत्पादों तक पहुंच प्रदान करेगा।
ग्राहक विभिन्न प्रकार की विशिष्ट पेशकशों का लाभ उठा सकते हैं: –
•आवास ऋण: ब्याज दरें 7.95% से शुरू हैं और प्रोसेसिंग शुल्क पर 100% की छूट दी जा रही हैं |
•पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: ब्याज दरें 6.50% से शुरू होती हैं, जिसका लाभ डिजिटल और ऑफलाइन दोनो तरीकों से उठाया जा सकता है।
•कार ऋण: ब्याज दरें 8.30% से शुरू हैं और प्रोसेसिंग शुल्क में 100% की छूट दी जा रही हैं |
•शिक्षा ऋण: 860 प्रमुख संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों के लिए प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें 7.65% से शुरू |
यह कार्यक्रम पात्र ग्राहकों को मौके पर परामर्श, तत्काल पात्रता जांच और सैद्धांतिक स्वीकृति की पेशकश प्रदान करता है। ग्राहक हमारे डिजिटल चैनल अर्थात पीएनबी वन ऐप के माध्यम से आवास ऋण, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, वाहन ऋण और शिक्षा ऋण का लाभ उठा सकते हैं।
इस अवसर पर ग्राहको को संबोधित करते हुए, पीएनबी के प्रबंध निदेशक और सीईओ श्री अशोक चंद्र ने कहा: “हमारा मासिक रिटेल आउटरीच कार्यक्रम पूरी तरह से ग्राहकों को सर्वोपरि रखने से संबंधित है। हमारा उद्देश्य ऐसे वित्तीय समाधान प्रदान करना है जो न केवल वैयक्तिक रूप से प्रत्येक ग्राहक की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करता हो, अपितु आसानी से सुलभ भी हों। हमारे प्रयास लोगों तक पहुंचकर उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करना है, चाहे वह हमारे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से हो या किसी नजदीकी शाखा में। हम ग्राहकों की वित्तीय पहुँच को सरल सुगम, और सहायक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
ग्राहक अपनी नजदीकी पीएनबी शाखा में जाकर, पीएनबी वन ऐप का उपयोग करके या बैंक की समर्पित हेल्पलाइन पर संपर्क करके इन विशेष सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विस्तृत जानकारी www.pnbindia.in. पर भी उपलब्ध है।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…