उत्तराखंड
Share0
Advertisement
देहरादून, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने अपनी दीर्घकालिक पहल के अंतर्गत रिसाइकिल किए गए पीवीसी प्लास्टिक( आरपीवीसी ) से बने डेबिट कार्ड का नया संस्करण “पीएनबी पलाश डेबिट कार्ड” लॉन्च किया। इस इको-फ्रेंडली कार्ड में ऐसी सामग्रियों का उपयोग हुआ है जो भूमि में अपघटित हो जाती हैं, जिससे पर्यावरण को होने वाला नुकसान कम होता है।
ग्राहक pnbindia.in पर लॉग इन करके या पीएनबी की शाखा में संपर्क कर इस पर्सनलाइज्ड डेबिट कार्ड का लाभ उठा सकते हैं, जिसे विश्व स्तर पर स्वीकार किया जाता है। पीएनबी पलाश डेबिट कार्ड मौजूदा रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड वैरिएंट की सभी सुविधाएँ प्रदान करता है। एनपीसीआई द्वारा प्रदान की जाने वाली नियमित छूट या ऑफ़र समय-समय पर बदलते रहते हैं।
पलाश डेबिट कार्ड वे सभी ग्राहक ले सकते हैं जो डेबिट कार्ड जारी करने के लिए पात्र हैं। प्राथमिक डेबिट कार्ड जारी करने का शुल्क 250 रुपये प्लस टैक्स है। कार्ड खोने, क्षतिग्रस्त होने या ब्लॉक होने के कारण नया कार्ड लेने की स्थिति में, प्रतिस्थापन शुल्क भी 250 रुपये प्लस टैक्स है। इसके अतिरिक्त, 250 रुपये प्लस टैक्स का वार्षिक शुल्क भी है। डेबिट कार्ड लेनदेन पर लागू सभी अन्य शुल्क भी इस कार्ड वैरिएंट पर लागू होंगे।
Share0
Kedartal Rescue Operation: हिमस्खलन के बाद लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, मिले बैग और…
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…