देहरादून, । शाओमी इंडिया ने पोको एम8 एक्स 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार यह क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस भारत का पहला स्मार्टफोन है। फोन में 7900 एमएएच की बड़ी बैटरी, 6.9 इंच का 120 हर्ट्ज एडैप्टिव डिस्प्ले और मजबूत डिजाइन दिया गया है।कंपनी के मुताबिक बड़ी बैटरी के कारण यूजर्स को बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत कम होगी। स्मार्टफोन को आईपी64 रेटिंग मिली है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का एआई डुअल-कैमरा सेटअप और फ्लिकर सेंसर दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए आठ मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।पोको एम8 एक्स 5जी एंड्रॉइड 16 पर आधारित शाओमी हाइपरओएस 3 पर काम करता है। कंपनी इसे दो वैरिएंट में पेश करेगी। स्मार्टफोन की बिक्री 27 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…
रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…
देहरादून: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…
देहरादून; उत्तराखंड में अब हर परिवार को ‘देवभूमि परिवार आईडी’ मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 31 Oct: BJP has termed the Opposition’s ‘Jan Mahabhiyog’ campaign…
my uttarakhand news Bureau Uttarkashi, 31 Oct: The rescue operation to evacuate trekkers and support…