जनपद पौड़ी : बीते 7-8 जून को कोटद्वार की जनता में भारी आक्रोश देखने को मिला, कारण का एक स्थानीय युवक की हत्या ।जनता का आरोप था कि मेरठ निवासी जेसीबी चालक ने स्थानीय 30वर्षीय युवक सुमन की हत्या जेसीबी से सर में मार कर दी ।
घटना के का वीडियो सोशलमीडिया पर तेजी से तैरने लगा ।
इस सम्बंध में पौड़ी पुलिस की तरफ से पौड़ी सीओ त्रिवेंद्र सिंह राणा नेबयान दिया कि ” 07 जून 2025 को रात के समय 11:30 बजे सुमन देवरानी अपने साथी रजनीश जुयाल के साथ गुमखाल से सतपुली की ओर जा रहे थे , जहां मल्ली सतपुली के पास रोड कटिंग का कार्य चल रहा है, रोड खोलने हेतु किसी बात को लेकर जेसीबी ऑपरेटर प्रवीण के साथ युवकों की बहस हो गई ।
जिसमें जेसीबी ऑपरेटर द्वारा जेसीबी बकेट से सुमन देवरानी पर हमला कर दिया जिससे सुमन देवरानी की मृत्यु हो गई।
हत्या करने वाले जेसीबी ऑपरेटर का नाम प्रवीण सिंह बर्तवाल निवासी- जोशीमठ, चमोली, उत्तराखण्ड़ के विरुद्ध थाना सतपुली में हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है ।”
पुलिस द्वारा मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही करने के साथ साथ फॉरेंसिक यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है साथ ही अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही है।
घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चली लोग रात में ही मौके पर पहुंचे। रविवार 8 जून 2025 सुबह भी घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया और नेशनल हाईवे पर मल्ली सतपुली के पास जाम लगाया था स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सीओ को एक ज्ञापन भी दिया। जिसमें बाहरी लोगों के सत्यापन और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की सहित अन्य मांगे भी की।
Post Views: 2
Post navigation
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…