चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन एवं सतत मॉनिटरिंग में जनपदभर में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पोखरी पुलिस ने एक नशा तस्कर को अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थानाध्यक्ष पोखरी देवेन्द्र कुमार पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विशाल तिहारा मोटर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान विशाल तिहारा के पास एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने लगा। उसके हाव-भाव संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उक्त युवक की पहचान मयंक भट्ट पुत्र श्री सतीश भट्ट, निवासी ग्राम चमशील, थाना पोखरी, जनपद चमोली, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 0.93 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पोखरी में मु0अ0सं0-08/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है।…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं पितृ पक्ष के चलते श्री…
Dinesh Arya, the BJP candidate, has been elected unopposed as a Rajya Sabha MP from…
देहरादून। परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के पावन सानिध्य में सकल…
देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Bharatiya Janata Party candidate for the Rajya Sabha seat from…