वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर पुलिस सतर्क, सीमाओं पर कड़ी निगरानी – my uttarakhand news

उत्तराखंड
by cradminApril 13, 2026April 13, 2026

Share0

देहरादून, प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए दून पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)  के निर्देशों पर पूरे जनपद में दिन-रात सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
वीवीआईपी कार्यक्रम स्थल और रूट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी स्वयं ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और अधीनस्थ अधिकारियों को लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
पुलिस द्वारा जनपद की सीमाओं पर स्थित चेकपोस्टों और आंतरिक मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। बाहरी राज्यों से आने वाले प्रत्येक वाहन और व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें थाने लाकर सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।
इसके अलावा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। सभी होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं की जांच कर वहां ठहरे बाहरी व्यक्तियों का विवरण एकत्र कर सत्यापन सुनिश्चित किया जा रहा है।
वीवीआईपी रूट से लगे जंगलों में भी पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमें लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा के हर पहलू को मजबूत किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

5 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

26 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

36 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

42 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

48 minutes ago