सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस, हर गतिविधि पर नजर –

देहरादून। आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा पूरे जनपद में लगातार सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। नगर से लेकर देहात क्षेत्र तक पुलिस टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रही हैं।अभियान के तहत जनपद के सभी सीमावर्ती चेकपोस्टों के साथ-साथ प्रमुख आंतरिक मार्गों पर बाहरी राज्यों एवं जनपदों से आने वाले व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध पाए जाने वाले व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ करते हुए उनके संबंध में सत्यापन की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।दून पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए रेलवे स्टेशन, बस अड्डों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इन स्थानों पर पुलिस बल द्वारा लगातार प्रभावी गश्त के साथ आकस्मिक चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता बनाने के लिए डॉग स्क्वाड एवं बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की टीमों के साथ भी नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से घूमते पाए जाने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा उनकी गतिविधियों एवं पहचान का सत्यापन किया जा रहा है। दून पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है।दून पुलिस का यह अभियान जनपद में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार जारी है।

For Feedback – feedback@example.com

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Bollards to be installed to prevent unauthorised vehicle entry

Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…

2 hours ago

Social activist demands denial of fuel to 2-wheeler riders without helmets

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…

2 hours ago

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

8 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

8 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

8 hours ago