Categories: hindiUttarakhand

एम्स ऋषिकेश के एमरजेंसी वार्ड के अंदर पहुंची पुलिस की कार, यौन उत्पीड़न मामले में डॉक्टर गिरफ्तार – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)ऋषिकेश; उत्तराखंड से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है जहां एमरजेंसी वार्ड के अंदर यौन उत्पीड़न करने के अपराध में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अपनी जीप लेकर पहुंची। एम्स ऋषिकेश के आपातकालीन वार्ड में पुलिस जीप के प्रवेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों के मन में सवाल खड़े हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यौन उत्पीड़न के एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस एम्स ऋषिकेश की चौथी मंजिल पर गाड़ी लेकर पहुंच गई। आइए इस खबर में आपको बताते हैं पूरा मामला..पुलिस कार पहुंची एमरजेंसी वार्ड26 सेकंड लंबी क्लिप, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, में पुलिस की कार को भीड़ भरे आपातकालीन वार्ड से गुजरते हुए दिखाया गया है। जैसे ही कार आपातकालीन वार्ड में प्रवेश करती है, सुरक्षा अधिकारियों को मरीजों के साथ स्ट्रेचर को धक्का देकर एसयूवी के लिए रास्ता साफ करते देखा जा सकता है। कार उसके अंदर बैठे कई पुलिस अधिकारियों के साथ आगे बढ़ती है।एक रिपोर्ट के अनुसार जानकरी मिली कि एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि पुलिस वाहन एम्स परिसर में कैसे दाखिल हुआ और कैसे बाहर निकली। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।मामला दर्जएक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर द्वारा ट्रॉमा सर्जरी यूनिट में ड्यूटी पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाने के बाद नर्सिंग अधिकारी, सतीश कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसी के साथ उसे अश्लील मैसेज भी भेजा। यौन उत्पीड़न की घटना ने एम्स ऋषिकेश के रेजिडेंट डॉक्टरों को नाराज कर दिया, जिन्होंने नर्सिंग अधिकारी को निलंबित करने के बजाय तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने सोमवार को डीन ऑफ एकेडमिक्स कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनके विरोध के बाद ऋषिकेश कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

9 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago