एंजेल चकमा हत्याकांड में मुख्य आरोपी के करीब पुलिस , जल्द गिरफ्तारी के संकेत – myuttarakhandnews.com

देहरादून। एंजेल चकमा हत्याकांड का मुख्य आरोपी राज यज्ञ अवस्थी बीते 15 दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दून पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नेपाल पुलिस भी आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और दोनों देशों की पुलिस के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अब आरोपी के बेहद करीब पहुंच चुकी है और संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार रात तक वह पुलिस के हत्थे चढ़ सकता है। गौरतलब है कि 9 दिसंबर को सेलाकुई में हुई घटना में एंजेल चकमा गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसकी 26 दिसंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने 14 दिसंबर को छह आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में एंजेल चकमा की मौत के बाद केस को हत्या की धाराओं में तब्दील कर दिया गया।
पुलिस अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी राज यज्ञ अवस्थी अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दून पुलिस एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है।
सूत्रों के मुताबिक नेपाल पुलिस ने आरोपी के घर सहित कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि आरोपी सीमावर्ती इलाके में ही कहीं छिपा हुआ है और उसकी लगातार ट्रैकिंग की जा रही है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तेज़ी से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post Views: 6

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks