पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –


देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने देर रात व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर 20 अगस्त की देर रात पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न पीजी और हॉस्टलों में आकस्मिक निरीक्षण किया।चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने हॉस्टल एवं पीजी संचालकों से वहां रहने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी ली और सभी का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने के निर्देश दिए। संचालकों को प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने, रात्रि 10 बजे के बाद छात्र-छात्राओं के प्रवेश पर निगरानी रखने तथा बाहरी व्यक्तियों को सत्यापन के बाद ही परिसर में प्रवेश देने के निर्देश दिए गए। आने-जाने वाले व्यक्तियों का पूरा विवरण भी सुरक्षित रखने को कहा गया।पुलिस ने स्पष्ट किया कि पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग, नशे का सेवन अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी छात्र या छात्रा के आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही पीजी अथवा हॉस्टल संचालक की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधिकारियों ने संचालकों को बिना सत्यापन किसी छात्र-छात्रा को पीजी या हॉस्टल में रखने से बचने की सख्त हिदायत दी। साथ ही रात्रि में छात्र-छात्राओं के अनावश्यक रूप से बाहर घूमते पाए जाने या नशीले पदार्थों के सेवन से संबंधित शिकायत मिलने पर भी संबंधित छात्र के साथ प्रतिष्ठान संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई।अभियान के दौरान चार हॉस्टलों में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए। पुलिस ने उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। वहीं, देर रात अनावश्यक रूप से घूमते मिले चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया गया।पुलिस ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, शैक्षणिक माहौल बनाए रखने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पीजी व हॉस्टलों की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।
For Feedback – feedback@example.com
August 20, 2026‘सैफ्रन सर्ज’ संघर्ष, सेवा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की यात्रा का दस्तावेज : डॉ. शैलेंद्रAugust 20, 2026UPES में मध्यस्थता से सुलझा छात्र-पुलिस विवाद, दोनों पक्षों में बनी सहमति
August 20, 2026फायरिंग के बाद पुलिस ने कसा शिकंजा, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
August 20, 2026पहाड़ के गौरव वर्मा की बॉलीवुड में धाक, शाहरुख के बाद अब ‘प्रेम कीटाणु’ पर दांव
August 20, 2026जनमिलन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, रेखा आर्या ने विधायक निधि से सहयोग का किया ऐलान
August 20, 2026दोबारा लौटे आक्रामक ब्लड कैंसर को CAR-T थेरेपी ने दी मात

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

21 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

43 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago