ऋषिकेश। श्यामपुर के भट्टोवाला क्षेत्र में शराब पीने से रोकने पर स्थानीय लोगों पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपितों के पैरों में गोली लगी है। उनकी गिरफ्तारी न होने पर विभिन्न संगठनों ने सोमवार को हाईवे जाम करने की चेतावनी दी थी।
चार जून को भट्टोवाला क्षेत्र में सड़क किनारे शराब पी रहे तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने टोक दिया था। आरोप है कि इसके बाद युवक अवैध हथियारों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से स्थानीय लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में जसपाल रावत और मनीष व्यास उर्फ नरेश व्यास घायल हो गए थे।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक आरोपित वसीम अख्तर निवासी इस्लामपुर, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी (बिहार) को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जबकि उसके साथी आमिर निवासी ग्राम पंडोर और अनवर निवासी ग्राम बथली, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी (बिहार) फरार चल रहे थे। दोनों आरोपितों पर पुलिस ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न संगठनों ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेट दिया था और सोमवार सुबह 10 बजे से हाईवे जाम करने की चेतावनी दी थी। इसी बीच रविवार देर रात खांड गांव के पीछे जंगल क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।
ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि दोनों बदमाश ढलवाला से जंगल के रास्ते भागने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उनकी घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपितों का बिहार में आपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ हत्या, लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…