Categories: hindiUttarakhand

देहरादून में बस अड्डे पर रोडवेज बस में युवती से गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून : कोलकाता रेप-मर्डर मामले को लेकर देश भर में हो रहे प्रदर्शन का दौर अभी थमा भी नहीं था कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी गैंगरेप की एक घटना सामने आई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना को देहरादून के ISBT( अंतर राज्यीय बस अड्डे) पर खड़ी रोडवेज की एक बस में अंजाम दिया गया है. घटना 13 अगस्त की बताई जा रही है. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने शनिवार की रात मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस युवती के साथ गैंगरेप किया गया है वो पंजाब की रहने वाली है. जिस दिन यह घटना हुई है वह उसी दिन मुरादाबाद से देहरादून आई थी.कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप को लेकर हो रहा है प्रदर्शनआपको बता दें बीते कुछ दिनों से देश भर में कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से हुए रेप को लेकर प्रदर्शन हो रहा है. लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं. इस घटना को लेकर लोगों का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि देहरादून में ये घटना हो गई. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. आरोपियों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.कोलकाता रेप मामले की अब सीबीआई कर रही है जांचकोलकाता रेप और हत्या मामले की जांच स्थानीय पुलिस की जगह अब सीबीआई कर रही है. सीबीआई की विशेष टीम ने इस पूरे मामले में अपनी पूछताछ शुरू कर दी है. सीबीआई आरोपी से भी पूछताछ कर रही है. कहा जा रहा है कि सीबीआई अब आरोपी का साइकोलॉजिकल टेस्ट भी कराएगी, ताकि ये पता लगाया जा सके कि वह सच बोल रहा या झूठ.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा के क्रिकेटरों का उत्तराखंड की टीमों में चयन –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा के चार खिलाड़ियों का उत्तराखंड की क्रिकेट टीमों में चयन होने…

4 hours ago

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी, एआई के इस्तेमाल में मानवीय विवेक और नैतिक जिम्मेदारी सर्वोपरि –

 देहरादून ,। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और डेटा साइंस का उपयोग…

4 hours ago

खाद्य सुरक्षा में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल ज़रूरी… –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीकों से खाद्य बर्बादी…

4 hours ago

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग | Uttarkashi earthquake 4 2 magnitude uttarakhand | my uttarakhand news

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग…

4 hours ago

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ –

  देहरादून,  : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…

7 hours ago

हरिद्वार में खाकी पर विजिलेंस का शिकंजा! 10 हजार की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, टोल फ्री…

7 hours ago