Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में पुलिस का खौफ खत्म ! दिनदहाड़े बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या, एक की हालत गंभीर – Uttarakhand

The fear of police is over in Uttarakhand! Father and son shot dead in broad daylight, one in critical conditionइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं एक व्यक्ति ने भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।फिलहाल पुलिस साक्ष्य एकत्रित करने में जुट गई है।बाप-बेटे पर चलाई गोलीबताया जा रहा है कि रुद्रपुर की गल्ला मंडी के पास लुधियाना एग्रो ट्रेडर्स को लेकर गुरमेज सिंह और दिनेश सलूजा के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार की तड़के दिनेश सलूजा और अवधेश सलूजा अपने सहयोगियों के साथ लुधियाना एग्रो ट्रेडर्स पर कब्जा करने पहुंच गए। दुकान में लगे सीसीटीवी के मदद से गुरमेज सिंह ने यह सब देख लिया और अपने दोनों बेटों के साथ दुकान की ओर जाने लगे। इस दौरान दिनेश पक्ष के लोगों ने उनपर गोलिया चला दी। जिससे गुरमेज (60) और मनप्रीत (26) और हनी घायल हो गए।जांच में जुटी पुलिसघायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने गुरमेज (60) और मनप्रीत (26) को मृत घोषित कर दिया है। हनी की हालत ठीक है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। फिलहाल, पुलिस आस-पास लगे सारे सीसीटीवी खंगाल रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देहरादून स्थित सखी वन स्टॉप…

28 minutes ago

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे…

2 hours ago

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, धामी ने दी बधाई –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…

11 hours ago

Website, logo and anthem for the Haridwar Kumbh 2027 unveiled | Uttarakhand News Network

To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…

12 hours ago

92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…

13 hours ago

पहाड़ की प्रेम कहानी ‘पायर’ ने जीते 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, अब बड़े पर्दे पर दस्तक –

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…

13 hours ago