किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर टीम को भी मौके पर तैयार रखा गया है.
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल, पीएसी और फायर टीम को तैनात किया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर की ओर आने वाले प्रमुख रास्तों के साथ ही एसपी कार्यालय जाने वाले मार्गों पर भी बैरिकेडिंग कर आवाजाही नियंत्रित कर दी गई है. प्रशासन की कोशिश है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से हो और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो.
 
कलेक्ट्रेट परिषद की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है. इन मार्गों से लोगों और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है. वहीं, एसपी कार्यालय की ओर जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस ने बैरिकेड लगाकर सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया है. संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर लगातार निगरानी की जा रही है. पुलिस प्रशासन को आशंका है कि धरने के दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ सकती है. इसे देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है. पुलिस की कोशिश है कि प्रदर्शनकारी निर्धारित स्थान पर ही धरना दें. बिना अनुमति कलेक्ट्रेट अथवा एसपी कार्यालय परिसर की ओर आगे न बढ़ें.
 
सुरक्षा व्यवस्था में उत्तराखंड पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर टीम को भी मौके पर तैयार रखा गया है. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं. आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया जा सकता है.
 
कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय के आसपास बैरिकेडिंग किए जाने से आम लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हो सकती है. ऐसे में लोगों से अपील की जा रही है कि वे अनावश्यक रूप से सुरक्षा घेरे वाले क्षेत्र में जाने से बचें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें. प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने की अपील की गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
 
एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया फिलहाल कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय के आसपास का पूरा इलाका कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में है. जगह-जगह बैरिकेडिंग, पुलिस बल और सुरक्षा टीमों की तैनाती के चलते क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है. प्रशासन किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. धरना प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

इंडिया गेट पर अंकिता के माता-पिता का धरना, बोले—‘CBI जांच पूरी होने तक कथित VIP की नियुक्ति पर लगे रोक’ – myuttarakhandnews.com

बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई में दिल्ली पहुंचे माता-पिता, राष्ट्रपति से लगाई गुहार नई…

7 hours ago

नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारने की तैयारी, धनराशि मिलते ही…

7 hours ago

नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर – myuttarakhandnews.com

द्विवार्षिक निर्वाचन में सर्वसम्मति से गठित हुई प्रदेश कार्यकारिणी, कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को प्रबंधन…

7 hours ago

प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक

सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से हो सार्थक संवाद-प्रमुख सचिव 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय…

8 hours ago

ग्राफिक एरा में नशा मुक्ति के खिलाफ नया कीर्तिमान –

देहरादून,  ग्राफिक एरा में 12832 छात्र- छात्राओं ने नशा मुक्ति भविष्य के निर्माण और नशे…

8 hours ago