Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में पुलिस बड़े फैसलों के लिए तैयार रहे: CM धामी का ऐलान – Uttarakhand

Police in Uttarakhand should be ready for big decisions: CM Dhami announcedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में जो भी कानून बन रहा है, वो दूसरे राज्यों में उदाहरण बन रहा है। आने वाले दिनों में पुलिस को कई महत्वपूर्ण काम करने हैं। उत्तराखंड में बड़े फैसलों के लिए पुलिस तैयार रहे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री का इशारा इसी महीने 26 या 27 तारीख को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किए जाने की तरफ था। देहरादून में शुक्रवार को पुलिस के एक समारोह से वे नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़े थे।नशा तस्करों से बरामद माल के निस्तारण को लेकर दून अस्पताल के पास सरदार पटेल भवन परिसर में शुक्रवार शाम हुए पुलिस के समारोह में मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ कार्रवाई को सराहा। उन्होंने कहा कि नशा युवा पीढ़ी के लिए खतरनाक है। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने में पुलिस की अहम भूमिका रहेगी।उन्होंने कहा कि नवाचार में उत्तराखंड देश में उदाहरण बन रहा है। उन्होंने नकल कानून का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बाद 19 हजार भर्तियां हुईं और एक मामला कोर्ट नहीं गया। उनका इशारा समान नागरिक संहिता को लेकर बताया जा रहा है, जिसे सरकार जनवरी से प्रदेश में लागू करने का संकल्प जता चुकी है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

6 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

6 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

6 hours ago

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर स्कूल के बाहर हंगामा, शिक्षक ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…

8 hours ago