उर्मिला सनावर मामले में पुलिस जांच तेज, खंगाले जाएंगे पुराने और वीडियो – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड : पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अपना पति बताने वाली उर्मिला सनावर पर लगे गंभीर आरोपों की दून पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। एसएसपी अजय सिंह ने जांच अधिकारी को साफ निर्देश दिए हैं कि उर्मिला के सभी पुराने सोशल मीडिया वीडियो और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की बारीकी से जांच की जाए।
पुलिस के अनुसार, अंकिता भंडारी हत्याकांड की आड़ में ब्लैकमेलिंग, अश्लील सामग्री फैलाने, सोशल मीडिया पर लोगों को भड़काने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के आपराधिक इस्तेमाल जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
इस मामले में नेहरू कॉलोनी पुलिस सहारनपुर पुलिस से भी संपर्क कर रही है। सहारनपुर में उर्मिला के खिलाफ पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ पहले से एक मुकदमा दर्ज करा चुकी हैं।
आरती गौड़ ने बुधवार को नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज कराए दूसरे मुकदमे में आरोप लगाया है कि उर्मिला पुराने मुकदमे की वजह से उनके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक वीडियो बना रही है। आरोप है कि AI की मदद से अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी जा रही है और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने की कोशिश भी की जा रही है।
वायरल ऑडियो-वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
सोशल मीडिया पर अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो और वीडियो को लेकर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इन ऑडियो-वीडियो क्लिप्स को जांच के लिए एफएसएल लैब भेजने की तैयारी की जा रही है।
थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी ऑडियो-वीडियो की तकनीकी जांच कराई जाएगी। सभी पक्षों से पूछताछ के बाद जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…

2 hours ago

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…

3 hours ago

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

5 hours ago