Categories: hindiUttarakhand

गाय को बचाने उफनती नदी में कूदा पुलिस का जवान, रेस्क्यू करने में चली गई जान – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तरकाशी: चमोली जिले के कोठी गांव में एक गाय पिछले 8 दिनों से पिंडर नदी के बीच फंसी थी। इस गाय को बचाने के लिए पुलिसकर्मी कांस्टेबल सुरेंद्र नौटियाल ने उफनती नदी में कूद कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण जवान की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके के लोग और पुलिसबल शोकाकुल हैं।देवाल थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार ने बताया कि विगत आठ दिन से देवाल-थराली मोटर मार्ग के कोठी गांव के पास पिंडर नदी के बीच टापू में एक गाय फंसी थी। उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट के ने गाय का रेस्क्यू करने के लिए मोबाइल से सूचना दी।उफनती नदी में कूदा जवानगाय को नदी से बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम मंगलवार को कोठी गांव पिंडर नदी किनारे रेस्क्यू करने के लिए पहुंची। टीम राहत बचाव का ऑपरेशन चला रही थी। गाय को बचाने के ऑपरेशन के दौरान एनडीआरएफ के जवान कांस्टेबल जीडी 30 वर्षीय सुरेंद्र नौटियाल, निवासी ग्राम मातली उत्तरकाशी पिंडर नदी में डूब गए। टीम के सदस्य तेज बहाव से कांस्टेबल को बाहर निकाल कर पीएचसी अस्पताल थराली लाए, जहां डॉक्टरों द्वारा कांस्टेबल सुरेंद्र नौटियाल को मृत घोषित कर दिया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा, अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई

नैनीताल:  मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित…

20 minutes ago

मसूरी में भारी बारिश का कहर, कैंपटी रोड पर बहुमंजिला भवन हुआ धराशायी, जान बचाने के लिए भागे लोग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर थमने का…

30 minutes ago

एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद

देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी…

41 minutes ago

राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…

1 hour ago

एमयूवाई-चौपाल से अल्मोड़ा में उद्यमिता और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान –

  अल्मोड़ा,  सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…

1 hour ago

उत्तराखंड में युवाओं को साधेगी कांग्रेस, 15 सितंबर के बाद राहुल गांधी करेंगे ‘छात्र की गूंज’ कार्यक्रम – myuttarakhandnews.com

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में युवाओं को साधने की रणनीति…

1 hour ago