चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चारधाम यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए आज पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्रनगर (टिहरी गढ़वाल) से चारधाम यात्रा-2026 ड्यूटी हेतु जनपद चमोली में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक होशियार सिंह को उनके मूल तैनाती स्थल वापस लौटने से पूर्व सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उनके द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि पुलिस उपाधीक्षक होशियार सिंह विगत लगभग दो माह तक चारधाम यात्रा के पीक सीजन में श्री बद्रीनाथ धाम एवं गोविन्दघाट (घांघरिया) क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी के रूप में तैनात रहे। उनके कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में श्री बद्रीनाथ धाम एवं श्री हेमकुण्ड साहिब आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, सुगम दर्शन, मार्गदर्शन तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता जैसी व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया गया।
यात्रा अवधि के दौरान उन्होंने पुलिस, प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए यात्रा को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त विभिन्न वीआईपी एवं विशिष्ट अतिथियों के आगमन एवं प्रस्थान के दौरान सुरक्षा प्रबंधों का भी सफलतापूर्वक संचालन किया, जिससे संपूर्ण यात्रा व्यवस्था व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनी रही। इसी अवसर पर जनपद चमोली से स्थानांतरित होकर नई तैनाती पर जा रही उपनिरीक्षक स्नेहा तड़ियाल को भी चारधाम यात्रा के दौरान श्री बद्रीनाथ धाम में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं यात्रियों के प्रति सेवा भावना की सराहना करते हुए उनके नवीन तैनाती स्थल पर सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले जूडो एवं जुजुत्सु पदक विजेता खिलाड़ी शुभम चौधरी ने भी पुलिस अधीक्षक चमोली से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सुरजीत सिंह पँवार ने शुभम चौधरी सहित उपस्थित सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा समाज के लिए प्रेरणा हैं तथा उनकी उपलब्धियां जनपद, प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाती हैं।
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…