ओमेक्स रिवेरा के विला में ताश और पोकर से लगाई जा रही थी हार-जीत की बाजी, संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ओमेक्स रिवेरा स्थित एक विला में छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मौके से ₹3,88,100 नकद, ताश की दो गड्डियां और टेक्सास होल्डम पोकर सेट समेत पोकर के विभिन्न रंगों के सिक्के बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर विभव सैनी के मार्गदर्शन में कोतवाली पंतनगर, कोतवाली रुद्रपुर और सिडकुल चौकी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ओमेक्स रिवेरा के लेमेडा विला नंबर 39 में छापा मारा।
रुद्रपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, छह गिरफ्तार, ₹3.88 लाख नकद बरामद
विला की दूसरी मंजिल पर छह व्यक्ति ताश और पोकर के माध्यम से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते मिले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार (43), अशोक कुमार (50), अपूर्व कुमार (35), अभिषेक कुमार (42), मनवेन्द्र सिंह (34) और विवेक गुप्ता (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर बरामद सामग्री को सीलबंद किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई में रुद्रपुर और पंतनगर पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित संयुक्त टीम शामिल रही।
Post Views: 5
Post navigation
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Bharadisain To fulfil its monetary obligations, the Uttarakhand government brought up…
उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन…
गैरसैंण (चमोली)। भराड़ीसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन खानपुर विधायक उमेश कुमार ने…
हरिद्वार। बहुचर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण में अभिनेत्री उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार…
उत्तराखंड में 28 अक्टूबर से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून…
उत्तराखंड विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट…