विकासनगर-: सत्यापन करवाये बिना किराएदार रखने, कामगारों को अपने प्रतिष्ठानो में काम देने के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सत्यापन अभियान में विकासनगर पुलिस द्वारा विकासनगर स्थित एक स्पा सेंटर में छापेमारी कर बिन सत्यापन के काम कर रही 5 महिलाओं के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की है।
आपरेशन प्रहार के तहत आज शनिवार को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्र में संचालित हालीवुड स्पा सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान स्पा सेंटर में 05 महिलाएं बिना सत्यापन के कार्य करती हुई मिली, जिस पर सभी महिलाओं के विरूद्ध 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गई। विकासनगर पुलिस द्वारा बिना सत्यापन के स्पा सेंटर में महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालिका का धारा 83 पुलिस अधिनियम में चालान कर स्पा सेंटरों को बन्द कराया गया। इसके अतिरिक्त उक्त महिलाओ को बिना सत्यापन के अपने मकान मे किराये पर रखने वाले भवन स्वामी के विरूद्ध भी 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गई।
Post Views: 1
Post navigation
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…