40 युवकों और 17 युवतियों को पकड़ा गया
देहरादून। गजियावाला डांडा गांव स्थित एक पार्टी हॉल में देर रात पुलिस और आबकारी विभाग ने छापा मारा। इस दौरान टीम ने अवैध रूप से चल रहा बार और डांस क्लब पकड़ा।
वहीं, 40 युवकों और 17 युवतियों को भी पकड़ा। साथ ही इनका चालान भी किया गया। उधर, अवैध बार चलाने के आरोप में मुख्य अभियुक्त रजनी केसवाल समेत पांच लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत नामजद मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, एसएसपी को अवैध रूप से संचालित पार्टी की गोपनीय सूचना मिली थी। बताया गया था कि इसमें शराब भी परोसी जाएगी। जिसके बाद देर रात एसएसी और टीम के साथ एक निजी आवास पर छापा मार दिया।इस दौरान युवक और युवितयां अवैध रूप से पार्टी करते पाए गए। वहां भारी मात्रा में विदेशी शराब की खाली बोतलें व शराब बरामद हुई। मौके पर रेड टीम द्वारा पूछताछ कर भवन स्वामी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई।
नैनीताल के बजून में कारों की टक्कर के बाद हंगामा, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के…
नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…
Cyber Fraud: पेट्रोल पंप की मशीन से निकाली ठगी की रकम, दो प्रतिशत कमीशन लेकर…
उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से मची अफरा-तफरी, 8 लोग फंसे; रेस्क्यू शुरू | Uttarkashi…
मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…
On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…