देर रात तक सड़कों पर पुलिस की सख्ती, संदिग्धों से पूछताछ तेज – my uttarakhand news

अपराधउत्तराखंड
by cradminApril 8, 2026April 8, 2026

Share0

 
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में जनपदभर में अपराधियों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
उच्चाधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस की अलग-अलग टीमें पूरे जनपद में सक्रिय रूप से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही हैं। इस दौरान एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) के साथ मिलकर प्रत्येक वाहन और व्यक्ति की गहन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस द्वारा देर रात्रि तक घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” का उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

6 minutes ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

27 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

48 minutes ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

53 minutes ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

2 hours ago