दून में वारंटियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 17 पर कसा कानून का फंदा –

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामीली को लेकर दून पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ा अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे 17 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कियापुलिस के अनुसार, एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में न्यायालय से प्राप्त वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद थाना पुलिस ने वारंटियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी और अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस कार्रवाई में मोहन थापा निवासी नई बस्ती, क्लेमेंटटाउन, लियाकत निवासी बड़ा भारूवाला, क्लेमेंटटाउन, वीर सिंह जाट निवासी दीप नगर, नेहरू कॉलोनी, ललित कुमार निवासी हरिद्वार रोड, मोकमपुर खुर्द तथा ललित कुमार निवासी शास्त्रीनगर खाला को गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा आशा गुरुंग निवासी उमेदपुर, ठाकुरपुर प्रेमनगर, सरोजनी कैंतुरा निवासी स्मिथनगर, राघव विहार, प्रेमनगर, सविता निवासी जनरल विंग प्रेमनगर, रामपाल सिंह निवासी पूरण बस्ती भाग-2, संजय कॉलोनी, शादाब निवासी मक्का मस्जिद चौक, मेहूंवाला पटेलनगर तथा उषा देवी निवासी चमनपुरी-ब्रह्मपुरी, पटेलनगर को भी पुलिस ने दबोचा।इसी क्रम में अनिल निवासी सेलाकुई, अलीशाद निवासी ग्राम कल्याणपुर, शेरपुर, सहसपुर, अरशद निवासी सिंगल मंडी, लक्खीबाग, गौरव डबराल निवासी बिरगीरवाली, राजपुर, चन्द्र मोहन रावत निवासी मंदाकिनी विहार, बालावाला और मनोज निवासी राजीव नगर, तल्ली कण्डोली, रायपुर को गिरफ्तार किया गया।पुलिस की इस कार्रवाई से न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली में तेजी आई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

1 hour ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

2 hours ago

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

7 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

8 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

8 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

8 hours ago