पुलिस का करारा प्रहार जंगलों में लगी अवैध भांग की फसल तबाह – my uttarakhand news

अपराधउत्तराखंड
by cradminAugust 22, 2025August 22, 202503

Share0

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
थाना गोपेश्वर को प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बमियाला के जंगलों में दबिश दी। मौके पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गुप्त रूप से उगाई गई भांग की अवैध खेती बरामद हुई।पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पूरी भांग की फसल को जड़ से उखाड़कर नष्ट कर दिया और क्षेत्र में गहन चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस की इस कार्रवाई से यह साफ संदेश है कि नशे के अवैध कारोबारियों के लिए जनपद चमोली सुरक्षित ठिकाना नहीं है। आरोपियों की तलाश जारी है, शीघ्र ही उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
चमोली पुलिस आमजन से अपील की है कि नशा मुक्त समाज बनाने के इस अभियान में सहयोग करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Share0

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks