दुकान के नाम पर सियासी-धार्मिक टकराव, कोटद्वार में बजरंग दल का प्रदर्शन – myuttarakhandnews.com

कोटद्वार। शहर के पटेल मार्ग पर शनिवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एक कपड़े की दुकान का नाम “बाबा” रखने को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और सड़क पर करीब 20 मिनट तक जाम लग गया।
 
 
बताया जा रहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहले भी दुकान के नाम को लेकर आपत्ति जताई थी। उस समय दुकानदार ने दुकान शिफ्ट करने के बाद नाम बदलने का आश्वासन दिया था। लेकिन दुकान स्थानांतरित होने के बाद भी नाम नहीं बदला गया, जिससे नाराज होकर कार्यकर्ता शनिवार को देहरादून से कोटद्वार पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी।
 
 
इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दुकानदार पक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति खुद को मोहम्मद दीपक बताते हुए कहता नजर आ रहा है कि दुकान 30 साल पुरानी है और बेवजह विवाद न किया जाए।
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

4 hours ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

4 hours ago