देहरादून। प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेताओं ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। सुभाष रोड पर लगे बैरिकेडिंग पर चढ़कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत समेत अन्य नेताओं ने राज्य सरकार पर निशाना साधा।
नेताओं का कहना था कि प्रदेश में लगातार हत्या और गोलीकांड की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ठप नजर आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता में भय का माहौल है।
11 दिन में तीसरी हत्या से दून में दहशत
गुंजन हत्याकांड, अर्जुन हत्याकांड और अब विक्रम शर्मा की हत्या ने राजधानी देहरादून में सनसनी फैला दी है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे राजपुर रोड जैसे पॉश इलाके में हुई गोलीबारी की घटना से शहर एक बार फिर दहल उठा।
राजधानी में 11 दिन के भीतर दिनदहाड़े हुई यह तीसरी हत्या है। लगातार हो रही इन घटनाओं से दूनवासियों में दहशत का माहौल है। आम लोगों के बीच सवाल उठ रहा है कि आखिर शांत और सुकून की वादियों में बसे इस शहर में अपराधी इतने बेखौफ कैसे हो गए।
48 घंटे में दो हत्याएं, एसएसपी बदले गए
देहरादून में 48 घंटे के भीतर दो हत्याओं के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी अजय सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून की कमान सौंपी गई है।
अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ बनाया गया है। वहीं एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह को हरिद्वार का एसएसपी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को एसपी अभिसूचना बनाया गया है। उनकी जगह अजय गणपति कुम्भार को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है, जो वर्तमान में चंपावत के एसपी थे। चंपावत में अब पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव को नई जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार पर विपक्ष का हमला
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि जल्द ही कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
राजधानी में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Post Views: 2
Post navigation
बच्चे को दूर तक घसीटती ले गई कार, अस्पताल ने सिर्फ एंबुलेंस चालक के भरोसे…
By Sunil SonkarMussoorie, 16 Feb: Advocate and BJP youth leader Aryan Dev Uniyal met Chief…
हंगामेदार होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, चुनावी वर्ष में मुद्दों को उठाने के लिए…
Prateek Jain takes charge as MD, GMVN By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 16…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 16 Feb: BJP state general secretary Deepti Rawat Bhardwaj today…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 16 Feb: Drishti Eye Institute marked a significant milestone in…