Categories: hindiUttarakhand

पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थमा, पोलिंग पार्टियां रवाना – Uttarakhand

Election campaign for the first phase of Panchayat elections ended, polling parties leftइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। मंगलवार को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया है। प्रत्याशी अब मतदान से पहले सिर्फ डोर टू डोर प्रचार कर पाएंगे। पहले चरण में 49 विकास खंडों में मतदान होने हैं। पंचायत चुनाव के पहले चरण में गढ़वाल मंडल के 6 जिलों के 26 विकासखंडों में और कुमाऊं मंडल के 6 जिलों के 23 विकासखंडों में 24 जुलाई को मतदान होना है। इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा। जिसके बाद 31 जुलाई को मतगणना होगी। मतदान शांतुपूर्ण संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। प्राकृतिक आपदा के चलते पोलिंग पार्टियों को पहुंचने में दिक्कतें आ सकती हैं इसलिए सोमवार से ही पोलिंग पार्टियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया है। अन्य क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां कल रवाना होंगी।पौड़ी जनपद के 8 ब्लॉक में में पंचायत चुनाव का प्रचार मंगलवार को समाप्त हो गया। जिले के खिर्सू, पाबौ, एकेश्वर, थलीसैंण, बीरोंखाल, पोखड़ा, नैनीडांडा और रिखणीखाल ब्लाकों में 509 ग्राम प्रधान, 195 क्षेत्र पंचायत और 22 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए गुरुवार को वोटिंग होगी। पंचायत चुनावों के प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन मंगलवार को प्रत्याशियों ने कोई कोर कसर नहीं रखी। विभिन्न सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने गांव-गांव जाकर मंगलवार को भी पूरे दिन प्रचार प्रसार किया। जिला पंचायत सदस्य की 22 सीटों पर ही अकेले 82 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।47 लाख 77 हजार मतदातापंचायत चुनाव में कुल 47 लाख 77 हजार 72 मतदाता हैं। जिसमें 24 हजार 65 हजार 702 पुरुष मतदाता और 23 लाख 10 हजार 996 महिला मतदाता के अलावा 374 अन्य मतदाता भी शामिल हैं। पंचायत चुनाव के लिए 95 हजार 909 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें मतदान स्थल पर 11 हजार 849 पीठासीन अधिकारी, 47 हजार 910 मतदान अधिकारी, 35 हजार 700 सुरक्षा कर्मचारियों के अलावा 450 अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।पहले चरण में इन 49 विकासखंडों में मतदानताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत भैंसियाछाना, लमगड़ा, चौखुटिया, खटीमा, सितारगंज, गदरपुर, बाजपुर, लोहाघाट, पाटी, धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी, कनालीछीना, बेतालघाट, ओखलकाण्डा, रामगढ, धारी, बागेश्वर, गरूड़, कपकोट, मोरी, पुरोला, नौगांव, देवाल, थराली, ज्योतिर्मठ, नारायणबगड़, जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार, भिलंगना, चकराता, कालसी, विकासनगर, खिर्सु, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडाण्डा, बीरौंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर, पोखड़ा, ऊखीमठ, जखोली और अगस्त्यमुनि।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

9 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

30 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

51 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago