लोकसभा चुनाव 2024- मतदान करा लौटने लगी पोलिंग पार्टियां





महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच जमा की गई ईवीएम
देहरादून। लोकसभा चुनाव में मतदान कराकर लौट रही पोलिंग पार्टियां महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में सभी दस्तावेज व मतदान मशीन को जमा कराने पहुंचने लगे हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने कड़ी सुरक्षा में ईवीएम जमा करवाई। इससे पूर्व, जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने प्रातः 07 बजे अपना वोट जीआरडी पॉलीटेक्निक कॉलेज में बूथ पर डाला।

इसके उपरान्त उन्होंने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय मॉर्डन कॉलेज राजपुर रोड, स्कॉलर होम राजपुर रोड,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड, सनवैली स्कूल तेग बहादुर रोड,एसजीएन पब्लिक स्कूल रेसकोर्स, बन्नू स्कूल रेसकोर्स, गन्ना कृषक पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला, प्राथमिक विद्यालय कुंवावाला, राजकीय कन्या उच्चतर विद्यालय हर्रावाला, प्राथमिक विद्यालय हर्रावाला, विवेकानंद कॉलेज जोगीवाला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोथरोवाला, जलसंस्थान कार्यालय पिथुवाला, राजकीय इंटर कॉलेज मेहूवाला, पंचायत घर मेहूवाल, अनेशिया स्कूल, आदि मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
उन्होंने इस दौरान शेरवुड स्कूल में बनाए गए आदर्श बूथ का निरीक्षण किया, मॉडल बूथ का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मतदाताओं से संवाद किया। वृद्ध, महिला, प्रथम बार वोट देने वाले नए मतदाताओं को लोकतंत्र के इस पर्व पर मतदान हेतु किया अभिवादन।
जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पोलिंग बूथ का किया संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। पुलिस प्रेक्षक रोमिल बानियां ने पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय जोगदंडे ने पत्नी श्रीमती श्रद्धा जोगदंडे संग जीआरडी पॉलिटेक्टिक राजपुर रोड में मतदेय स्थल पर मतदान किया।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

Bhagat Singh Koshyari to receive Padma Vibushan – myuttarakhandnews.com | Uttarakhand News in English | Dehradun News Today| News Uttarakhand | Uttarakhand latest news

PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Former governor of Maharashtra and former chief minister of Uttarakhand,…

18 minutes ago

सीएम धामी ने सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को दी शुभकामनाएं

चार साल में 30 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

29 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी ने जनहित के लिए प्रदान की गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

दूरस्थ इलाकों तक पहुंचेगी त्वरित चिकित्सा सुविधा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक…

2 hours ago

सेवा भारती के सेवा कार्यों से बदल रहा समाज का दृष्टिकोण : डॉ. शैलेन्द्र

भारतीय समाज में सेवा और सामूहिक चेतना हमारी पहचान : प्रो. सुरेखा डंगवाल देहरादून ।…

3 hours ago

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष फोकस

वर्ष 2026-27 हेतु 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार की वार्षिक जिला योजना अनुमोदित चमोली।…

4 hours ago