pollution control : राज्य में प्रवेश करने वाले दूसरे राज्यों के वाहनों से लिया जाएगा ग्रीन टैक्स | HNN 24×7

pollution control : पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए उत्तराखंड सरकार ने राज्य में प्रवेश करने वाले दूसरे राज्यों के वाहनों से ग्रीन टैक्स वसूलने का निर्णय लिया है। और यह व्यवस्था दिसंबर माह से लागू कर दी जाएगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ग्रीन टैक्स का उद्देश्य राज्य में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण करना, और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना है। यह टैक्स राज्य की सीमाओं पर स्थापित चेकपोस्टों, टोल प्लाजा और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से वसूला जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, टैक्स की राशि वाहन के प्रकार और उसकी इंजन क्षमता के आधार पर तय किया जाएगा।
पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की उम्मीद
 

भारी वाहनों और डीजल इंजन वाले वाहनों से अधिक ग्रीन टैक्स वसूला जाएगा, जबकि इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को इस टैक्स से छूट दी जाएगी। परिवहन विभाग ने बताया कि ग्रीन टैक्स से मिलने वाली आय का उपयोग राज्य में सड़क सुरक्षा, हरित परियोजनाओं और प्रदूषण नियंत्रण उपायों में किया जाएगा। इस पहल से राज्य में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों में पहले से ही ग्रीन टैक्स लागू है। अब उत्तराखंड भी इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रहा है।

 

 
सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

12 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

13 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

13 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

13 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

14 hours ago