Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: देहरादून में खुलेआम कूड़ा जलाने से रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। शनिवार को भी शहर के कई जगह बड़े पैमाने पर कूड़ा जलता हुआ दिखा। इधर, शुक्रवार को जहां प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार आया था, वह शनिवार को दोबारा खराब श्रेणी में जा पहुंचा। प्रदूषण के बढ़ने के साथ ही लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को हो रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को देहरादून का एक्यूआई स्तर 217 रहा, जो शुक्रवार के मुकाबले 18 प्वाइंट अधिक रहा।यहां शुक्रवार को एक्यूआई का स्तर 199 पर आ गया था। इधर, ‘हिन्दुस्तान’ टीम को शनिवार को भी शहर में कई जगह कूड़ा जलता हुआ दिखा। इससे व्यापक पैमाने पर धुआं निकल रहा था। खासतौर पर दोपहर बाद जगह-जगह कूड़े के ढेर लगाकर जला दिए गए।काशीपुर और ऋषिकेश में स्थिति सुधरीदेहरादून में जहां शुक्रवार को सातवें दिन एक्यूआई स्तर 200 से नीचे था, वह शनिवार को 200 के पार चला गया। ऋषिकेश में एक्यूआई 117 और काशीपुर में एक्यूआई औसत 170 पर आ गया, जो मध्यम श्रेणी का है। यहां पहले से कुछ हद तक सुधार हुआ है।इन स्थानों पर जलाया जा रहा था कूड़ानथुवावाला में शनिवार शाम करीब पांच बजे एक आवासीय परिसर के अंदर खेत में पराली और कूड़े पर आग लगाई गई थी, जिससे पूरे इलाके में धुआं फैल रहा था। इधर, शहर के बीचों-बीच ईसी रोड पर भी सुबह के समय एक मकान की बाउंड्री के अंदर से कूड़ा जलाए जाने पर धुआं उठ रहा था। इसके अलावा नालापानी में शाम साढ़े पांच बजे सफाई करने वाला शख्स ही कूड़ा जमा करके जला रहा था।कूड़ा जलाने वालों पर नहीं हो रही कार्रवाईनगर निगम एक तरफ स्वच्छता सर्वेक्षण में दून को देश के टॉप-50 शहरों की सूची में शामिल करवाने के दावे कर रहा है। दूसरी तरफ, खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इधर, नगर आयुक्त गौरव कुमार ने उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल को निर्देश दिए हैं कि कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने सफाई इंस्पेक्टर और सुपरवाइजरों को भी अभियान चलाकर चालान काटने के निर्देश दिए।
स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित किए जाएँ कोल्ड स्टोरेज कोल्ड स्टोरेज संचालन के…
हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा मुख्यमंत्री…
ऋषिकेश। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…
पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…
रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…
देहरादून: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…