Skip to content
March 17, 2026
  • News in HIndi
  • News In English
My Uttarakhand News

My Uttarakhand News

Khabar uttarakhand Ki

Primary Menu
  • News in HIndi
  • News In English
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • post office 2025: उत्तराखण्ड में खुलेंगे 31 नए पोस्ट ऑफिस। महिला योजना ने बनाया रिकॉर्ड – पर्वतजन
  • hindi
  • india post 2025 plans
  • india post financial inclusion
  • india post latest announcement
  • india post news
  • india post news today
  • india post payment bank
  • india post saving account
  • india post savings
  • india post services
  • mahila samman saving scheme
  • new post office opening
  • post office recruitment 2025
  • post office scheme 2025
  • rural post office
  • uttarakhand post office update
  • उत्तराखंड

post office 2025: उत्तराखण्ड में खुलेंगे 31 नए पोस्ट ऑफिस। महिला योजना ने बनाया रिकॉर्ड – पर्वतजन

Sapna Rani October 10, 2025 (Last updated: October 10, 2025) 1 minute read 0 comments
post office 2025: उत्तराखण्ड में खुलेंगे 31 नए पोस्ट ऑफिस।

देहरादून। 10 अक्टूबर 2025/नीरज उत्तराखंडी 
राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अवसर पर उत्तराखंड डाक परिमंडल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती शशि शालिनी कुजूर ने पत्रकारों से बातचीत में राज्य में डाक विभाग से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा कीं।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष उत्तराखंड के 31 गाँवों में नए डाकघर खोलने का प्रस्ताव निदेशालय को भेजा गया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो आधार केंद्र निष्क्रिय हैं, उन्हें जल्द सक्रिय करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
 राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2025: पाँच दिन, पाँच थीम
पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि 06 से 10 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है।

6 अक्टूबर: प्रौद्योगिकी दिवस
7 अक्टूबर: वित्तीय समावेशन दिवस
8 अक्टूबर: डाक टिकट एवं नागरिक केंद्रित सेवाएं दिवस
9 अक्टूबर: विश्व डाक दिवस
10 अक्टूबर: ग्राहक दिवस

विश्व डाक दिवस की थीम इस वर्ष “लोकल सर्विस, ग्लोबल रीच” (Local Service, Global Reach) रखी गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को डाक विभाग की वैश्विक भूमिका से अवगत कराना है।
 महिला सम्मान बचत पत्र योजना से 90,000 खाते खुले
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में डाक विभाग ने महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की है, जिसमें महिलाएं ₹1,000 से लेकर ₹2 लाख तक निवेश कर सकती हैं।इस योजना पर दो वर्षों के लिए 7.5% ब्याज दिया जाता है।
मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि अब तक उत्तराखंड में 90 हजार से अधिक खाते खोले जा चुके हैं। इसके अलावा

2.70 लाख बचत बैंक खाते खोले गए हैं।
₹103 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया है।

 डाकघर निर्यात केंद्र से 1.2 करोड़ का राजस्व
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड डाक परिमंडल में देहरादून IBC सहित कुल 18 डाकघर निर्यात केंद्र संचालित हैं।पहला डाकघर निर्यात केंद्र 2022 में रुड़की प्रधान डाकघर में शुरू किया गया था।वर्ष 2022 से अब तक इन केंद्रों से विभाग को लगभग ₹1.2 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।
डाक टिकट और सांस्कृतिक विरासत
डाक विभाग ने उत्तराखंड की संस्कृति और धरोहर को बढ़ावा देने के लिए कई विशेष आवरण (Special Covers) जारी किए हैं —

जागेश्वर धाम
कटारमल सूर्य मंदिर
मूंज घास, भोज पत्र
पौना नृत्य
गोपीनाथ मंदिर और वसुधारा जलप्रपात
बद्रीनाथ धाम
थुनेर, मसूरी व भारतीय वन्यजीव संस्थान से जुड़ी थीमें

छात्रों में डाक टिकट संग्रह को बढ़ावा देने के लिए ‘दीन दयाल स्पर्श योजना’ और पत्र लेखन को प्रोत्साहन देने के लिए ‘ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता’ चलाई जा रही है।
 बीमा और निवेश योजनाओं में बढ़ी भागीदारी
पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि डाक जीवन बीमा (PLI) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) योजनाओं में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं।

PLI:

वर्ष 2023-24 में 6614 नई पॉलिसियां
₹137.65 करोड़ का प्रीमियम अर्जित
2025 में अब तक 5110 नई पॉलिसियां और ₹71.98 करोड़ का प्रीमियम

RPLI:

वर्ष 2023-24 में 13192 नई पॉलिसियां
₹97.90 करोड़ का प्रीमियम अर्जित
इस वर्ष अब तक 9945 पॉलिसियां और ₹40.87 करोड़ का प्रीमियम अर्जित

 इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) से तेजी से बढ़ रहा डिजिटल नेटवर्क
डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।

वर्ष 2023-24 में 58,264 प्रीमियम खाते खोले गए।
इस वर्ष अब तक 24,145 प्रीमियम खाते खोले जा चुके हैं।

जनरल बीमा (GI) के तहत

2023-24 में ₹54.12 लाख की पॉलिसियां जारी
2025 में अब तक ₹69 लाख तक की पॉलिसियां जारी

डाकघर भवनों और सुविधाओं में सुधार
वित्तीय वर्ष 2023-24 में कई महत्वपूर्ण डाकघरों का जीर्णोद्धार किया गया, जिनमें शामिल हैं —

देहरादून GPO
देहरादून कैंट प्रधान डाकघर
कोटद्वार प्रधान डाकघर

इसके अलावा:

2 डाकघरों में महिला शौचालयों का निर्माण
2 डाकघरों में रैंप और रेल्स की सुविधा
17 विभागीय डाकघरों में ब्रेल साइनऐज लगाए गए
5 स्थानों पर लघु डाकघर भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है

 ग्रामीण डाक सेवक भर्ती और प्रशिक्षण
वर्ष 2025 के लिए ग्रामीण डाक सेवक के 1238 पदों की चयन सूची जारी की गई थी, जिनमें से

802 अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण चल रहा है, जबकि
436 अभ्यर्थियों ने ज्वाइन नहीं किया।

इन रिक्त पदों के लिए नई सूची जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल पर जारी की जाएगी।
 अन्य प्रमुख पहलें

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत GPO परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
10 किलोमीटर की पोस्टाथन वॉक रिले का आयोजन हुआ।
“सेल्फ बुकिंग कियोस्क मशीन” और DIGIPIN सेवा से ग्राहकों को मिल रही सुविधा।
“गंगाजल सेवा” के तहत

वर्ष 2023-24 में 4,64,640 बोतलों की आपूर्ति
वर्ष 2025 में अब तक 2,70,000 बोतलों की आपूर्ति

About The Author

Sapna Rani

See author's posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात
Next: Uttarakhand News: त्योहारी सीजन में साइबर ठगों से सावधान, पुलिस ने किया जागरूकता | |

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Stories

उत्तराखंड सरकार ने जारी की नई SOP, प्रतिदिन 2650 कमर्शियल
  • hindi
  • Uttarakhand

उत्तराखंड सरकार ने जारी की नई SOP, प्रतिदिन 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर देने का फैसला – myuttarakhandnews.com

Nandni sharma March 17, 2026 0
आंधी के कहर से थमी नैनीताल की रफ्तार: 40 घंटे से अंधेरे में डूबा शहर, मोमबत्ती की रोशनी में गुजरी सैलानियों की रात
  • Electricity-department
  • hindi
  • Nainital-News
  • Uttarakhand
  • Weather-Update
  • उत्तराखंड न्यूज़

आंधी के कहर से थमी नैनीताल की रफ्तार: 40 घंटे से अंधेरे में डूबा शहर, मोमबत्ती की रोशनी में गुजरी सैलानियों की रात | | my uttarakhand news

Nandni sharma March 17, 2026 0
मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन
  • hindi
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन

shivani Rawat March 17, 2026 0

You May Have Missed

उत्तराखंड सरकार ने जारी की नई SOP, प्रतिदिन 2650 कमर्शियल
  • hindi
  • Uttarakhand

उत्तराखंड सरकार ने जारी की नई SOP, प्रतिदिन 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर देने का फैसला – myuttarakhandnews.com

Nandni sharma March 17, 2026 0
आंधी के कहर से थमी नैनीताल की रफ्तार: 40 घंटे से अंधेरे में डूबा शहर, मोमबत्ती की रोशनी में गुजरी सैलानियों की रात
  • Electricity-department
  • hindi
  • Nainital-News
  • Uttarakhand
  • Weather-Update
  • उत्तराखंड न्यूज़

आंधी के कहर से थमी नैनीताल की रफ्तार: 40 घंटे से अंधेरे में डूबा शहर, मोमबत्ती की रोशनी में गुजरी सैलानियों की रात | | my uttarakhand news

Nandni sharma March 17, 2026 0
मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन
  • hindi
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन

shivani Rawat March 17, 2026 0
उत्तराखंड में LPG गैस की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के
  • hindi
  • Uttarakhand

उत्तराखंड में LPG गैस की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, निगरानी और छापेमारी तेज करने पर जोर – myuttarakhandnews.com

Nandni sharma March 17, 2026 0
  • News in HIndi
  • News In English
  • News in HIndi
  • News In English
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.

Add My Uttarakhand News to your Homescreen!

Add