देहरादून में बिजली लाइन निर्माण और मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों में 6 से 11 अप्रैल तक बिजली संकट बना रहेगा। मातावाला बाग बिजलीघर के लिए बिंदाल पुल से 33 केवी लाइन डाली जा रही है, जिसके कारण शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में रोजाना कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान भंडारीबाग, पटेलनगर, कांवली रोड, केशव रोड, आढ़त बाजार, झंडा गली, कुसुम विहार और मुस्लिम कॉलोनी में 6 से 10 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली कटौती होगी। वहीं तिलक रोड, खुड़बुड़ा, मच्छी बाजार, आनंद चौक और मझगांव क्षेत्र में 6 से 8 अप्रैल तक इसी समय बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसके अलावा आशारोड़ी, परेड ग्राउंड और पटेल रोड बिजलीघर से जुड़े 11 केवी फीडर क्षेत्रों में भी 6 से 9 अप्रैल के बीच सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक जरूरी मरम्मत कार्य के कारण बिजली बाधित रहेगी।
यहां 11 अप्रैल तक प्रभावित रहेगी आपूर्ति
मोहनपुर और गणेशपुर बिजलीघर में ब्रेकर पैनल की मरम्मत और कंडक्टर बदलने का काम हो रहा है. इस वजह से 6 और 7 अप्रैल को मोहनपुर में, 6 से 8 अप्रैल तक मेंहूवाला, पित्थुवाला, वन विहार, हिमाद्री एन्क्लेव, हनुमंत सोसाइटी, नया नगर में, 9 से 11 अप्रैल को सुबह 10 बजे शाम के 5 बजे तक ऋषि विहार, तेलपुर चौक, घिसरड़ी, चौहान मोहल्ला, हरबंसवाला आदि क्षेत्रों में बिजली नहीं आएगी
यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार सिंह के अनुसार राघव विहार, अलकनंदा और श्यामपुर क्षेत्र में 33 केवी लाइन को नियमों के विरुद्ध भूमिगत किया जा रहा है। इससे करीब 40 परिवारों पर खतरा बना हुआ है और भविष्य में बड़े हादसे की आशंका जताई गई है। इस संबंध में पिछले दिनों पहाड़ी महासभा की महासचिव गीता बिष्ट ने अधीक्षण अभियंता से लिखित शिकायत की थी। मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां भी सम्मानित होंगी 8 अगस्त को देहरादून में…