Categories: hindiUttarakhand

चारधाम समेत उत्तराखंड के तमाम मंदिरों के प्रसाद की होगी सैंपलिंग, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने दिए निर्देश – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में भी देश के बाकी राज्यों की तरह ही तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद का मामला सुर्खियों में है. राज्य में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी दिखाई दे रहा है और तमाम धर्म से जुड़े लोग इसकी निंदा भी कर रहे हैं. इसी कड़ी में उत्तराखंड सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए प्रदेश के चारधाम के साथ ही बाकी प्रसिद्ध मंदिरों में भी प्रसाद की टेस्टिंग करने का फैसला लिया है. खास तौर पर केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के प्रसाद की लैब में टेस्टिंग करवाई जाएगी, ताकि यहां के प्रसाद की शुद्धता को लेकर किसी भी तरह का संदेह न रहे.उत्तराखंड के मंदिरों में प्रसाद की होगी टेस्टिंग: इन दिनों पूरे देश में तिरुपति बालाजी के लड्डू प्रसाद में मिलावट का मामला सुर्खियों में है. जिसके बाद उत्तराखंड सरकार ने चारधाम के साथ ही बाकी प्रसिद्ध मंदिरों में भी प्रसाद की टेस्टिंग करने का फैसला लिया है. संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम के अलावा बाकी प्रसिद्ध मंदिरों के प्रसाद की लैब में टेस्टिंग की जाएगी. इसका सीधा मकसद भक्तों को दिए जाने वाले प्रसाद में किसी भी तरह की मिलावट न हो इस आश्वस्त करना होगा. खास बात यह है कि इस दौरान मंदिर की रसोई और मंदिर परिसर में बनने वाले प्रसाद के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री को भी देखा जाएगा. किसी भी खाद्य पदार्थ में कोई भी मिलावट की गुंजाइश न रहे, इसके लिए समय-समय पर टेस्टिंग होगी.चारधाम और तमाम मंदिरों के प्रसाद की होगी सैंपलिंगतिरुपति प्रसाद विवाद के बाद हरकत में आई सरकार: श्रद्धालु और भक्तों की आस्था पर इसी तरह की कोई आशंका की संभावना ही ना बचे.तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद में मिलावट से हिंदू धर्म के लोगों में खासा रोष है. लोगों को जैसे ही इस बात की भनक लगी हर कोई इस पर यकीन नहीं कर पा रहा है. तिरुपति बालाजी मंदिर में इस मिलावट की खबर के बाद उत्तराखंड सरकार भी हरकत में आई है और तमाम मंदिरों में ऐसी संभावनाओं को देखते हुए एक्शन लिया जा रहा है.संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रसाद की सैंपल टेस्टिंग होगी और इसमें इस्तेमाल सामग्री की भी टेस्टिंग की जाएगी.प्रसाद में मिलावट को बताया दुर्भाग्यपूर्ण: इसके अलावा प्रसाद बनाने के दौरान मॉनिटरिंग व्यवस्था भी तय की जाएगी. सतपाल महाराज ने तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद में मिलावट के प्रकरण को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें भी इस मामले में प्रसाद को लेकर अंतिम रिपोर्ट आने का इंतजार है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

4 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

5 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

5 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

6 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

7 hours ago