उत्तराखंड में Pre-SIR शुरू,सभी जानकारी हेल्पलाइन 1950 पर होगी उपलब्ध – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड : उत्तराखंड में जल्द ही एसआईआर (Special Intensive Revision) प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उससे पहले राज्य में प्री-एसआईआर चल रहा है, ताकि मतदाता अपनी जानकारी अपडेट कर सकें और किसी तरह की शंका न रहे।
इस पहल के तहत प्रदेश में मतदाताओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है। प्री-एसआईआर के दौरान कोई भी मतदाता इस नंबर पर कॉल करके अपनी वोटर लिस्ट और एसआईआर से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकता है।
प्रदेश में इस दौरान 70% मतदाताओं की मैपिंग का लक्ष्य रखा गया है। बूथ लेवल अफसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर उनकी डिटेल्स सत्यापित कर रहे हैं और गणना फॉर्म वितरित कर रहे हैं।
कुछ मतदाताओं को मैपिंग में दिक्कत भी आ रही है, जैसे कि , जो लोग 2003 में किसी दूसरे विधानसभा क्षेत्र में रहते थे और शादीशुदा महिलाएं, जिन्हें अपने मायके की वोटर लिस्ट से मैपिंग करवानी पड़ रही है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हेल्प डेस्क बनाएँ और मतदाताओं की शंकाओं का समाधान करें।
एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता की जानकारी सत्यापित करेंगे। नए पात्र मतदाताओं (18 साल की उम्र पूरी करने वाले) के नाम सूची में जोड़े जाएंगे। मृत या स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी अपडेट की जाएगी।
इस पहल से मतदाताओं की सुविधा बढ़ेगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी या भ्रम की संभावना कम होगी

Post Views: 17

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा!… कांग्रेस नेता की मौत, तीन गंभीर – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन…

35 minutes ago

गैरसैंण में उमेश कुमार का बड़ा ऐलान, विधायकी से इस्तीफा देने की कही बात; 8 से 10 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

गैरसैंण (चमोली)। भराड़ीसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन खानपुर विधायक उमेश कुमार ने…

42 minutes ago

नार्को टेस्ट से बचाने के लिए गिरफ्तारी की बात अफवाह, SSP ने दिया जवाब; बताई कार्रवाई की वजह – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। बहुचर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण में अभिनेत्री उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार…

48 minutes ago

कल से बदलेगा मौसम, 29-30 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में 28 अक्टूबर से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून…

53 minutes ago

विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट…

59 minutes ago