ऋषिकेश: ऋषिकेश शिवाजी नगर में एक तलाकशुदा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात 10 बजे जब महिला घर पर अकेली थी तभी एक युवक बाइक से गली में आया और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला तो युवक ने जाली वाले दरवाजे से पिस्टल सटाकर गोली चला दी, जो सीधे महिला के सीने पर लगी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
युवक ने दरवाजा खटखटाया और महिला को गोली मार दी। ऋषिकेश में हुई इस वारदात से हर कोई स्तब्ध है। महिला की पहचान प्रीति रावत (32) निवासी यमकेश्वर के रूप में हुई है। शिवाजी नगर में किराये पर कमरा लेकर पिछले एक साल से रह रही थी और आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से एम्स में नौकरी करती थी। हत्या एक सोची-समझी योजना के तहत की गई है।
पुलिस का मानना है कि मामले में आरोपी सुरेश ने प्रीति की हत्या की योजना काफी पहले बना ली थी। हत्या के तरीके और सुरेश का शातिर अपराधी की तरह व्यवहार स्पष्ट करता है कि प्रीति की हत्या अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों से आवेश में आने के कारण नहीं बल्कि एक सोची-समझी योजना के तहत की गई है।
हत्या के बाद आरोपी सुरेश अपने वाहन (स्कूटी और कार) शहर में ही छोड़ कर चला गया। सुरेश की कार आवास विकास के समीप व स्कूटी नगर निगम के समीप मिली है। बताया जा रहा है कि वह घटना स्थल तक स्कूटी से पहुंचा था और बाद में अपने वाहन शहर में ही छोड़ कर बस या किसी अन्य साधन से फरार हो गया।
हत्या को अंजाम के बाद से सुरेश एक शातिराना अपराधी की तरह व्यवहार कर रहा है। सुरेश ने हत्या वाले दिन केवल प्रीति और उसके परिजनों से ही फोन पर बात की हैै। जिससे पुलिस अन्य किसी व्यक्ति से कड़ी जोड़ कर सुरेश तक नहीं पहुंच पाई है। सुरेश ने घटना के बाद से मोबाइल भी स्विच ऑफ किया है।
सुरेश के शहर से काफी दूर चले जाने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस जल्द सुरेश को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है, जिससे यह भी स्पष्ट हो रहा है कि सुरेश पुलिस की रडार पर है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट का कहना है कि सुरेश का यह शातिराना व्यवहार बताता है कि हत्या अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों में नहीं बल्कि काफी पहले से बनाई जा रही एक सोची समझी साजिश के बाद की गई है।
प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि लक्सर स्थित अपनी सारी संपत्ति बेचकर भी ऋषिकेश में प्रीति संग शादी कर रहने के लिए मकान न खरीद पाने के चलते मनमुटाव व अवसाद में सुरेश ने हत्या को अंजाम दिया। वहीं मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुरेश प्रीति से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था, जिसके चलते उसने अपनी पत्नी को भी तलाक दे दिया था। जब प्रीति ने शादी से इन्कार किया और उसकी बात नहीं मानी, तो उसने हत्या कर दी। हालांकि पुलिस अभी अन्य सभी पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि प्रीति से शादी करने से पूर्व प्रीति एवं उसके परिजनों ने ऋषिकेश में संपत्ति लेने की बात सुरेश गुप्ता से कही थी। जिस कारण सुरेश गुप्ता ने लक्सर हरिद्वार स्थित अपनी सारी पैतृक संपत्ति 35 लाख में बेच दी थी। सुरेश प्रीति के साथ रहने के लिए ऋषिकेश में मकान ढूंढ रहा था, लेकिन 35 लाख में कोई अच्छी संपत्ति न मिलने के कारण सुरेश और प्रीति के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा। जिससे सुरेश अवसाद में भी आ गया था। वहीं परिजनों ने हत्या के पीछे अलग कारण बताया है।
प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने कहा कि परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है कि आरोपी सुरेश प्रीति से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था, जिसके चलते उसने अपनी पत्नी को भी तलाक दे दिया था। जब प्रीति ने शादी से इन्कार किया और उसकी बात नहीं मानी, तो उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। प्रीति की बड़ी बहन ने बताया कि सुरेश प्रीति का शारीरिक शोषण कर रहा था। सुरेश पूर्व में प्रीति से हाथापाई कर चुका था। एक बार गला दबाने का प्रयास भी किया था। इस संबंध में पुलिस से भी शिकायत की गई थी।
आरोपी सुरेश किसी संगठन से भी जुड़ा हुआ था और अक्सर सामाजिक कार्यों में भी प्रतिभाग करता था। सोशल मीडिया एकाउंट में आरोपी सुरेश की एक राज्य सभा सासंद, विधायक से लेकर पार्षदों व कई अन्य नेताओं के साथ फोटो हैं।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…