पीएम कार्यक्रम की तैयारी युद्ध स्तर पर, डीएम ने दिशा -निर्देश – पर्वतजन

देहरादून 04 नवंबर 2025
राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन दृष्टिगत तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल एफआरआई परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यह आयोजन जनपद के लिए अत्यंत गौरव का विषय है, हम अपने राज्य निर्माण का रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। अत सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण समर्पण एवं तालमेल के साथ करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन पर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, स्टिंग व्यवस्था, यातायात, स्वच्छता, जलपान, पार्किंग, अतिथि सत्कार, चिकित्सा सुविधा, मीडिया व्यवस्था सहित अन्य सभी तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर आगंतुकों की सुगम आवाजाही की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह,मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह,उप जिलाधिकारी मसूरी राहुल कुमार, सदर हरी गिरी, कुमकुम जोशी, निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण विक्रम सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल, स्वास्थ्य विभाग, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ओमपाल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, विद्युत, पेयजल, जलसंस्थान, वन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Sapna Rani

Recent Posts

युवाओं की प्रतिभा और मेहनत से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से…

20 seconds ago

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी

आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…

17 minutes ago

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

59 minutes ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

2 hours ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

2 hours ago