देहरादून, । मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकासात्मक एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की। बैठक में हरेला पर्व के व्यापक आयोजन, क्लस्टर विद्यालयों की प्रगति तथा विद्यार्थियों को यातायात सुविधा उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रदेशभर में हरेला पर्व को इस वर्ष जनभागीदारी के साथ व्यापक स्तर पर मनाया जाए। इसके लिए सभी जनपद शीघ्र एक्शन प्लान तैयार करें तथा पर्व को जन-जन से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का जनोत्सव है। इसे सफल बनाने के लिए विद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ), न्याय पंचायतों, ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिकाधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।
बैठक में प्रदेश में विकसित किए जा रहे क्लस्टर विद्यालयों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में जिलाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्लस्टर विद्यालयों के माध्यम से सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि चिन्हित क्लस्टर विद्यालयों में से ऐसे विद्यालय, जहां न्यूनतम संसाधनों से शीघ्र संचालन संभव हो, उन्हें प्रथम चरण में प्राथमिकता दी जाए। साथ ही सभी क्लस्टर विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधाएं समयबद्ध ढंग से विकसित की जाएं। उन्होंने गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल के आयुक्तों को इस कार्य की साप्ताहिक समीक्षा करने तथा विद्यार्थियों को यथाशीघ्र यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव नितेश कुमार झा, रविनाथ रमन, डॉ. वी. षणमुगम, चंद्रेश कुमार यादव एवं विनोद कुमार सुमन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…