Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन का हब बनाने की तैयारी, CM धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश – Uttarakhand

Preparations to make Uttarakhand a hub of wedding destination, CM Dhami gave instructions to the officialsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड की तृतीय बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि उत्तराखंड में वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित किए जाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 04 सप्ताह में पॉलिसी बनाई जाए। पंतनगर और देहरादून एयरपोर्ट में विमानों की नाइट लैंडिग की व्यवस्था के लिए की जा रही कार्यवाही में तेजी लाई जाए।नॉलेज सिटी के लिए कार्य करने के निर्देशमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि दो नये शहरों को विकसित करने की कार्ययोजना को धरातल पर लाने के लिए तेजी से कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि गंगा और शारदा कॉरिडोर डेवलपमेंट और डाकपत्थर में बनने वाले नॉलेज सिटी के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किये जाएं। जून 2026 तक सभी परियोजनाओं पर विधिवत कार्य प्रारंभ किया जाए। राज्य की आगामी 25 साल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास योजनाओं का सुनियोजित प्लान कर कार्य किये जाएं।मुख्यमंत्री ने कहा कि 2047 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य में भी अल्पकालिक, लघुकालिक और दीर्घकालीन योजनाओं पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के तहत सभी परियोजनाओं से संबधित क्षेत्रों के विकास के लिए सुनियोजित तरीके से कार्य किया जाए। जनप्रतिनिधियों और स्टेक होल्डरों के सुझावों को शामिल कर परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जायेगी।वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए बनाई जाएगी पॉलिसीमुख्यमंत्री ने प्रदेश को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचान दिलाने के लिये विभिन्न स्थलों का चयन कर वहां अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर ध्यान देने को कहा। इसके लिए वेडिंग प्लानरों, होटल समूहों से सहयोग लेकर इसके प्रचार प्रसार पर भी ध्यान देने पर बल दिया। राज्यों में दो नये शहरों के विकास और सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए स्पष्ट कार्ययोजना के तहत कार्य करने के उन्होंने निर्देश दिये।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन

जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है…

24 minutes ago

हिमाचल-उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी: भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा बाधित, 16 तक बारिश के आसार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली/शिमला/रुद्रप्रयाग। उत्तर भारत के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि और बर्फबारी से मौसम…

1 hour ago

शरीर में होने वाला दर्द दे सकता है दूसरी बीमारी का संकेत, जानें किन लक्षणों पर रहें सतर्क

शरीर में दर्द होना आम बात है। काम की थकान, अधिक शारीरिक मेहनत या वायरल…

1 hour ago

उत्तराखंड में आखिर क्यों आधे से अधिक मदरसे हो गए बंद? हरिद्वार में 150 से ज्यादा पर लटके ताले – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन एवं नियमों में सख्ती के बाद आधे…

2 hours ago

देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम देहरादून- जनपद देहरादून में जिला योजना समिति…

2 hours ago

MDDA crackdown on illegal construction in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 8 Oct: The Mussoorie-Dehradun Development Authority (MDDA) took major action…

5 hours ago