Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के पहाड़ों पर रेल का जाल फैलाने की तैयारी, ये चार प्रोजेक्ट साबित होंगे मील का पत्थर – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों तक रेलवे सुविधाओं को पहुंचाने की तैयारी रफ्तार पकड़ रही है। राज्य में रेलवे नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार और वरिष्ठ अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठकें हुईं। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा कि पहाड़ों तक रेल संपर्क का दायरा बढ़ाकर विकास और पर्यटन को नई रफ्तार दी जाए।
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को दिसंबर, 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना तीर्थाटन तथा पर्यटन को सुगम बनाएगी।
प्रस्तावित ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइनपरियोजना में अंतिम सर्वेक्षण के आधार पर भेजी गई डीपीआर को मंजूरी देने का अनुरोध कर राष्ट्रीय परियोजना बनाने का अनुरोध रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से किया गया। साथ ही परियोजना की सौ प्रतिशत लागत केंद्र सरकार द्वारा वहन करने की मांग की गई।
टनकपुर-बागेश्वर व कर्णप्रयाग-बागेश्वर-किच्छा-खटीमा लाइन पर चर्चारेलवे बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वेक्षण व डीपीआर तैयार है। मुख्य सचिव ने डीपीआर को शीघ्र मंजूरी का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कर्णप्रयाग-बागेश्वर और किच्छा-खटीमा रेल लाइन परियोजनाओं को भविष्य की जरूरत बताते हुए इन पर प्रगति की आवश्यकता बताई।
हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन का होगा दोहरीकरणरेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि हरिद्वार-मोतीचूर-रायवाला रेल लाइन का दोहरीकरण होगा। पहले चरण में हरिद्वार से मोतीचूर तक रेल लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा। परियोजना में अतिक्रमण बड़ी चुनौती है। मुख्य सचिव ने सहयोग का भरोसा दिया।
राज्य सरकार के अनुरोध पर रायवाला से देहरादून तक रेल लाइन दोहरीकरण सर्वेक्षण के लिए डीआरएम उत्तर रेलवे को निर्देश दिए गए। सरकार ने यह सर्वेक्षण कुंभ 2033 से पहले पूरा करने का आग्रह किया। साथ ही रायवाला क्षेत्र में रेल लाइन पर वायाडक्ट बनाने का अनुरोध किया गया, जिससे कुंभ मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाया जा सके।
रेलवे स्टेशन होंगे आधुनिक सुविधाओं से लैसमुख्यमंत्री ने देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, हल्द्वानी, काठगोदाम, रामनगर और टनकपुर रेलवे स्टेशनों को आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि देहरादून रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन तथा हर्रावाला रेलवे स्टेशन को आगामी 25 वर्षों की जरूरतों के अनुसार विकसित किया जा रहा है। निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं में बनाए जाने वाले एस्केप टनलों को मोटरेबल बनाने का भी अनुरोध किया गया।
मेरठ-ऋषिकेश आरआरटीएस को सैद्धांतिक मंजूरीमेरठ-ऋषिकेश आरआरटीएस कारिडोर परियोजना के तहत ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के पास अंतिम स्टेशन व हरिद्वार में हर की पैड़ी तक 78 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित अलाइनमेंट को सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। इसकी डीपीआर तैयार होनी है। इस पर विस्तार से चर्चा की गई।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

55 minutes ago

Art India Academy of Perfoming Arts observes ‘Vidyarambham

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…

1 hour ago

उत्तराखंड के नीचे फंस गई है 115 km लंबी टेक्टोनिक प्लेट, 8.1 तीव्रता के महाभूकंप का खतरा – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…

1 hour ago

Virasat Festival to commence in Doon on 23 October

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…

1 hour ago

Modern education must go hand in hand with knowledge of Indian culture and traditions: Chief Minister

The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…

1 hour ago

8 measures announced to strengthen Police Force & enhance Personnel Welfare

CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…

2 hours ago