उत्तराखंड में जनगणना की तैयारियां तेज, मकान स्व-गणना पोर्टल हुआ शुरू – myuttarakhandnews.com

देहरादून। जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना के लिए आज शुक्रवार से प्रदेश में स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नागरिक अब घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल पर 33 आसान सवालों के जवाब देकर अपनी स्व-गणना कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया की शुरुआत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने की। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम 5 बजे स्व-गणना करेंगे।
10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक ऑनलाइन सुविधा
जनगणना निदेशालय के अनुसार प्रदेश में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक भवन स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह प्रक्रिया पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से पूरी की जाएगी।
स्व-गणना के दौरान नागरिकों को 33 प्रश्नों के उत्तर दर्ज करने होंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक एसई (Self Enumeration) आईडी जनरेट होगी।
प्रगणक करेंगे घर-घर सत्यापन
जनगणना निदेशालय के निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव के अनुसार, 25 अप्रैल के बाद प्रगणक 24 मई तक घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे। नागरिकों को अपनी एसई आईडी दिखानी होगी, जिसके माध्यम से उनका डेटा सिस्टम में सत्यापित कर अंतिम रूप दिया जाएगा।
कैसे होगी प्रक्रिया?
स्व-गणना पूरी करने के बाद प्रगणक नागरिक के घर पहुंचकर उसी डेटा को अपने सॉफ्टवेयर में मिलान करेंगे और अंतिम एंट्री दर्ज करेंगे। इससे जनगणना प्रक्रिया अधिक तेज, पारदर्शी और सटीक होगी।
स्व-गणना में पूछे जाने वाले प्रमुख प्रश्न
इस प्रक्रिया में नागरिकों से कुल 33 प्रश्न पूछे जा रहे हैं, जिनमें प्रमुख तौर पर शामिल हैं—
मकान की संरचना (फर्श, दीवार और छत की सामग्री)
मकान का उपयोग और स्थिति
परिवार के सदस्यों की संख्या और विवरण
पेयजल, बिजली और शौचालय की सुविधा
रसोई गैस, ईंधन और स्नानघर की उपलब्धता
शिक्षा एवं तकनीकी संसाधन जैसे मोबाइल, इंटरनेट, कंप्यूटर
वाहन एवं परिवहन साधन
अन्य सामाजिक-आर्थिक जानकारी
डिजिटल जनगणना की दिशा में बड़ा कदम
अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया डिजिटल जनगणना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे डेटा संग्रहण अधिक प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सकेगा।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…

3 hours ago

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…

5 hours ago

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

7 hours ago

करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने जारी किया आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…

7 hours ago

हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…

7 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा बदलाव, अब शिक्षा परिषद की मंजूरी जरूरी नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…

7 hours ago